स्वदेशी समाज सेवा समिति ने भेंट किये रूद्राक्ष के पौधे

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पर्यावरण संरक्षण में बने भागीदार

अयोध्या। पौधदान अभियान चलाने वाली स्वदेशी समाज सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों को रुद्राक्ष के पौधे दिए गए। चलाए जा रहे अभियान क्रम में स्वामी संजयदास हनुमान गढ़ी, अयोध्या शोध संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी रामतीर्थ, निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह, मीडिया सेंटर फैजाबाद के डॉ. राकेश कुमार यादव, रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश गुप्त को समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो.अजब सिंह यादव, प्रबन्धक/ सचिव विवेक यादव ’रुद्राक्ष मैन ’ व इं. हितेन्द्र यादव, गजेंद्र प्रताप सिंह ने रुद्राक्ष के पौधे भेट किए।

सचिव विवेक यादव ने बताया कि समिति द्वारा 2013 से पौधदान अभियान उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली में चलाया जा रहा है। समिति के पदाधिकारी पौधे भेट कर समय समय पर जायजा भी लेते रहते हैं। समिति की ओर से लगाए गए पौधों पर रुद्राक्ष के फल आने लगे हैं। लोगों से अपील की कि पौधों की देखभाल अवश्य करें। साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बने।

इसे भी पढ़े  किसानों की फसलों को कीट-पतंगों से बचाएंगी ड्रोन दीदी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya