क्विज प्रतियोगिता में सूर्यांश मालवीय रहे प्रथम

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-संविधान दिवस पर व्यवसाय प्रबन्ध एवं उद्यमिता विभाग में क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबन्ध एवं उद्यमिता विभाग में स्थापित एक्टिविटी क्लब द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष्य में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सूर्यांश मालवीय प्रथम रहे। रितिका आहूजा एवं दीपक तिवारी को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय पुरस्कार तन्वी को मिला।

इसके साथ ही अन्य छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसमें एम0बी0ए0, बी0बी0ए0, बी0सी0ए0 एवं बी0काम0 के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के शुभारम्भ में विभागाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इससे छात्रों में व्यक्तित्व विकास के साथ कौशल का विकास होगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न थीम पर प्रत्येक शनिवार को प्रतियोगिता आयोजित होगी।

इसमें सहभागिता देने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जायेगा। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. प्रियंका सिंह द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में डॉ. आशीष पटेल, डॉ. महेन्द्र पाल सिंह सहित अन्य शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।

 

इसे भी पढ़े  उत्तर प्रदेश में एग्री टूरिज्म को मिले बढ़ावा :आनंदीबेन पटेल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya