सर्वधर्म सद्भाव प्रयाग गौरव सम्मान से नवाजे जायेंगे सूर्यकांत पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। प्रयागराज की ख्यातिलब्ध संस्था भारतीय जनहित कल्याण समिति जनपद के प्रख्यात समाजसेवी एवं अशफ़ाक़ उल्ला खा मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय को “सर्वधर्म सद्भाव प्रयाग गौरव सम्मान“ प्रदान करेगा। यह सम्मान उनके सामाजिक सद्भावना के लिए किए जा रहे प्रयासों पर दिया जाएगा।
श्री पाण्डेय को इस संबंध में कल्याण समिति की प्रबंधक/सचिव रजिया सुल्तान द्वारा भेजें गए पत्र में जानकारी दी गई है। समिति 15 जनवरी को दोपहर बाद 2.00बजे आनन्द भवन के मुख्य द्वार पर आयोजित समारोह में दिया जाएगा। सम्मान उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति द्वारा प्रदान किया जाएगा। शहर के अमनपसंद लोगों सलाम जाफरी, शायर जमशेद फैजाबादी, स्वप्निल श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, विशाल तिवारी, अतीक अहमद, अब्दुल रहमान भोलू, विश्व प्रताप सिंह अंशू, विनीत कनौजिया, विकास सोनकर, विक्रम निषाद आदि ने श्री पाण्डेय के सम्मान हेतु चयनित होने पर बधाई दिया है।

इसे भी पढ़े  होली-हैंगओवर का होता है मनोअसर : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya