अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के नेता सुनील कृष्ण गौतम को कांग्रेस पार्टी का जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता एवं मंडल प्रभारी गौरव तिवारी वीरू ने बताया की सुनील कृष्ण गौतम की नियुक्ति उत्तर प्रदेश में प्रियंका जी के निर्देश पर यूपी की आवाज के तहत हुई लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार उत्तीर्ण करने के बाद हुई।
उन्होंने बताया इस तरह की परीक्षा पूरे प्रदेश में आयोजित की गई है जिससे योग्य और अच्छे व्यक्ति राजनीति में आगे आ सके। गौतम को जिला प्रवक्ता बनाए जाने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह उग्रसेन मिश्रा, महानगरअध्यक्ष वेद सिंह कमल पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा , शीतला पाठक, शरद शुक्ला ,हरजीत सिंह सलूजा, शैलेंद्र पांडे ,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय तिवारी ,महानगर अध्यक्ष संदीप यादव रिशु ,प्रदेश संयोजक रजनीश शर्मा युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव उमर मुस्तफा , प्रवीणश्रीवास्तव ,उमेश उपाध्याय ,फ्लावर नकवी ,मधु पाठक श्रीनिवास शास्त्री, कुंवर अभ्युदय प्रताप सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद आरिफ ,सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ,अश्वनी सिंह मधुर ,शैलेश शुक्ला, अंकित जैन महंत जय मंगल दास, फिरोज अंसारी, विजय पांडे ,बसंत मिश्रा, हसन यूसुफ , अशोक रायआदि ने हर्ष व्यक्त किया।