प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अविवि में सुन्दर कांड पाठ का आयोजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-प्रभु श्रीराम का यश सम्पूर्ण मानवता के लिए कल्याणकारी : प्रो. प्रतिभा गोयल

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में प्रभु श्रीराम के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दृष्टिगत सुन्दर कांड पाठ का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के भूतल पर शनिवार को प्रातः 11 बजे विधि मंत्रोचार के साथ सुन्दर कांड पाठ का आयोजन हुआ। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल मुख्य यजमान रही। उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विधि विधान मंत्रोचार के साथ पूजन कर सुन्दर पाठ का शुभारम्भ किया। कुलपति ने बताया कि हम सभी के आराध्य प्रभु श्रीराम है। उनके जैसा आदर्श व्यक्तित्व हर मानव के लिए प्रेरणा श्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का यश सम्पूर्ण मानवता के लिए कल्याणकारी है।

हमें र्प्रभु श्रीराम की मानवता के सर्वोच्च आदर्श से सीखने की जरूरत है। कुलपति प्रो. गोयल ने बताया कि 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरी दुनियां उत्साहित है। आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परिदृश्य में एक गौरवशाली अध्याय जुड़ जायेगा। विवि में इस सुन्दर कांड पाठ का आयोजन विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ एवं शिक्षक संघ के संयोजन में किया गया।

इस पूजन कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ0 अंजनी कुमार मिश्र, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, मुख्य नियंता प्रो0 संत शरण मिश्र, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, प्रो0 जसवंत सिंह, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, प्रो0 नीलम पाठक, शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो0 शैलेन्द्र वर्मा, प्रो0 सिद्धार्थ शुक्ल, प्रो0 फरू़ख जमाल, प्रो0 तुहिना वर्मा, उप कुलसचिव डॉ0 रीमा श्रीवास्तव, दिनेश कुमार मौर्य, मोहम्मद सहील, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश पाण्डेय एवं मंत्री सहित सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मिठाई बांटी

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya