अयोध्या। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 123वी जयंती ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के वरिष्ठ नेता शिव कुमार सिन्हा आजाद के नेतृत्व में नगर निगम अयोध्या के प्रांगण मैं देश प्रेम दिवस के रूप में मनाई गई। नगर निगम के प्रांगण में स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रमितमा पर फूल माला अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया श्री सिन्हा ने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार से 23 जनवरी देश प्रेम दिवस के रूप में मनाने एवं सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग किया है वही झारखंड सरकार द्वारा 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर सर्वप्रथम सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने पर सोरेन सरकार को धन्यवाद दिया गया तत्पश्चात नगर निगम मैं मिठाई वितरण कर सभी को नेताजी के आदर्शों का अनुसरण करने का आवाहन किया है कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राम तीर्थ विकल, राकेश यादव, राजू दुबे, विनय कुमार श्रीवास्तव, उमाशंकर विश्वकर्मा, जीनत कौसर, विनय सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, नीलम सिंह आदि मौजूद रहे।
देशप्रेम दिवस के रूप में मनाई गयी सुभाष जयंती
5