छात्र छात्राओं ने राम लीला का किया मंचन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अब्दुल हनान राम, सचिन बने लक्ष्मण और हनुमानजी बने सौरभ

रूदौली। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व स्कूल कॉलेजों में धूमधाम से मनाया गया। छात्र छात्राओं ने लीलाओं का मंचन किया। इसके साथ ही प्रतियोगिताएं भी हुईं। शिक्षा क्षेत्र रुदौली के एलएसडीपी पब्लिक स्कूल गौरियामऊ में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश पाठक ने दीप जलाकर किया। छात्र छात्राओं ने पौराणिक कथाओं पर नाटिका का मंचन किया। सीता स्वयंवर, राम भरत मिलन,अंत में रावण के पुतले का दहन हुआ। इसका बच्चों ने जमकर आनंद उठाया।

प्रधानाचार्य आदित्य पाठक ने बच्चों को दहशरा का महत्व बताया व भगवान राम के जीवन पर प्रकाश डाला। बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, दुर्गा, भरत, शत्रुध्न का रूप धारण किया। साथ ही मॉडल बनाओ प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाया।विद्यालय में बच्चों की राम लीला में अब्दुल हनान भगवान राम, सचिन तिवारी लक्ष्मण, सौरभ गुप्ता हनुमानजी, अभिषेक गुप्ता भरत जी,संगम गुप्ता विभीषण,विशाल शुक्ला विश्वामित्र व सुयश अग्रवाल राजा जनक की ,शिवांश सिंह जनक जी के मंत्री के परिधान में अपनी प्रस्तुति दी।

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने सबका मनमोह लिया।सीसीए इंचार्ज कृष्णा तिवारी व कार्यक्रम संयोजक मोहम्मद एहसन ने बताया कि बच्चों की राम लीला में विद्यालय के वाहन चालकों को भी दायित्व दिए गए,जिसके प्रदीप रावण की भूमिका, गार्ड आदित्य परशुरामजी की भूमिका में, वाहन चालक भरत दुबे ,मो सैफ़ के साथ लखपतिया की भूमिका में रहे। नंन्हे मुंन्नो ने रामलीला के मंचन के बाद डांडिया कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान रंजीत शर्मा,ओंकार उपाध्याय, आदित्य शर्मा, जुफिशा, ताहीन तरन्नुम, सलोनी सिंह,रीना गुप्ता, सुकन्या शुक्ला,वी के सिंह,प्रभाकर उपाध्याय,मो एहसन,अजय वर्मा,संतोष सिंह,कशिश सिंह,अंशिका सिंह,आंशिका कौशल सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya