समाजकार्य विभाग के छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग द्वारा आज को स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस अभियान का शुभारम्भ विभाग के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा झाड़ू लगाकर किया गया। कार्यक्रम में विभाग के समन्वयक डॉ0 विनय मिश्र के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के दल ने स्वच्छता अभियान के महत्व एवं उनके उद्देश्यों से ग्रामवासियों को जागरूक किया। विभाग के छात्र आलोक कुमार ने कूड़े को इधर उधर ना फेंक कर किसी सुनिश्चित स्थान पर या कूड़ेदान में डालने के बारे में बताया। पॉलिथीन के प्रयोग से होने वाली हानियों पर प्रकाश डाला एवं इसके प्रयोग न करने की सलाह दी। छात्र अमित मौर्य ने एकत्रित पानी से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया और रोगों से बचने के उपायों पर प्रकाश डाला। अन्य छात्रों में सपना शर्मा, अवनींद्र सिंह, राजलक्ष्मी वर्मा, संगीता यादव, निधि तिवारी, सविता यादव, विनोद कुमार लहरी ने भी ग्रामवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इसे भी पढ़े  विद्यालयों को मर्ज करने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya