छात्रों को प्रयागराज से लेकर कुशीनगर जा रही बस की ट्रक से टक्कर, कई घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद प्रयागराज में फंसे छात्रों को उनके घर भेजा जा रहा है। इसी बीच बुधवार को बच्चों को लेकर कुशीनगर जा रही एक रोडवेज बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक, सिपाही समेत कई छात्र-छात्राएं घायल हुई है। यह हादसा अयोध्या के बीकापुर में हुई। फिलहाल घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस रोजवेज बस में 25 छात्र-छात्राएं सवार थे। घटना में सवार पुलिसकर्मी और ड्राइवर सहित 27 लोग घायल हुए हैं। हादस के बाद मौके पर अफर-तफरी मच गई। वहीं, इस हादसे को संज्ञान में लेते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलसि अधिक्षकों को घायल का समुचित इलाज कराने व सभी छात्रों को सुरक्षित घर भेजने के निर्देश दिए है।

इसे भी पढ़े  काली पट्टी बांधकर पेंशनर्स का विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya