मेंटल-हेल्थ टिप्स से छात्र-शिक्षक होंगे परिचित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जेन-जी सीखेंगे इमोशनल-मैनेज़मेंट स्किल्स’

अयोध्या। जेन जी नव-युवाओं में मनोस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता व अंतर्दृष्टि विकास के लिये व्यक्तित्व -विकार, मूड-विकार तथा तनाव-विकार के व्यवहारिक पहलुओं पर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से राजकीय औद्दौगिक प्रशिक्षण संस्थान में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व अभिभावकों के लिए मनोस्वास्थ्य-जागरूकता कार्यशाला सत्र का आयोजन बुधवार दोपहर किया गया है।

युवाओं में बढ़ रही मनोविकार व आत्मघाती रुझान की व्यवहारिक जागरूकता व प्रबंधन-कौशल प्रशिक्षण हेतु शासन के निर्देशन तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्या तथा स्किल इंडिया मिशन के जिला समन्यवक अरुण कुमार के संयोजन में आयोजित होने वाले इस व्याख्यान-सत्र के मुख्य वक्ता व जिला चिकित्सालय के माइंड- मेंटर डा आलोक मनदर्शन ने बताया कि आयोजन सत्र में क्राइसिस-मैनेजमेंट, इमोशनल-इंटेलिजेंस के साथ वर्क-लाइफ, फैमिली-लाइफ व सोशल-लाइफ अनुकूलन तथा लाइफ-इवेंट स्ट्रेसर से निपटने के टिप्स बताये जायेगें ताकि साइको-पैथालोजी से उत्पन्न मनोद्वंद व तनाव का सकारात्मक प्रबंधन किया जा सके।

बाल व किशोर मानसिक स्वास्थ्य प्रबंधन हेतु शिक्षण संस्थानो में अनिवार्य प्रशिक्षण सत्र आयोजन हेतु माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन व स्किल इंडिया मिशन के सॉफ्ट-स्किल ट्रेनिंग पहलू के मद्देनज़र आयोजित होने वाले इस सत्र से किशोर व युवाओं में बढ़ती नशाखोरी,आक्रामकता, अपराधी प्रवृति, डिजिटल लत व सुसाइड तथा होमीसाइड आदि के मनो गतिकीय,निदानात्मक व उपचारात्मक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जायेगी ।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya