पंचायतीराज व्यवस्था पर हुआ छात्र-जनप्रतिनिधि संवाद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-संविधान में वर्णित व मौलिक अधिकारों से छात्रों को कराया गया अवगत

अयोध्या।  झुनझुनवाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारिकापुरी में  पंचायतीराज व्यवस्था पर छात्र-जनप्रतिनिधि संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी से डॉ. अनिल कुमार सिंह समाजवादी पार्टी से दान बहादुर सिंह कांग्रेस पार्टी से कमलेश सिंह यादव तथा मौलिक अधिकार पार्टी से जे0पी0 शास्त्री राष्ट्रीय अध्यक्ष, कंचन यादव प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ उ0प्र0 तथा संजय शर्मा जिलाध्यक्ष माप ने प्रतिनिधत्व किया। कार्यक्रम के समन्वयक विमल सिंह यादव सचिव धर्मेन्द्र प्रताप सिंह व अध्यक्षता प्राचार्य डॉ0 करूणेश कुमार तिवारी और संचालन विमल सिंह व छात्रा रूचि सिंह एवं खुशी सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्प्प अर्पण कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का परिचय तथा माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। जे0पी0 शास्त्री ने संविधान में वर्णित व मौलिक अधिकारों के विषय में विद्यार्थियों को अवगत काराया दान बहादुर सिंह ने वर्तमान बेरोजकारी व निजीकरण के विषय पर चर्चा की कांग्रेस नेता कमलेश यादव ने पचायती राज व्यवस्था कां इतिहास  के छात्रों को समझाया और डॉ. अनिल कुमार सिंह ने अपने विचार पंचायती राज्य व्यवस्था पर व्यक्त किए। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में छात्र-जनप्रति निधियों का संवाद प्रारम्भ हुआ जिसमें अभिनव वर्मा, आयुषी पाण्डेय, शंशाक, जूही सिंह नेहा साहू, प्रतिमा पाल, आदि पंचायत चुनाव महिला सशक्तीकरण, भ्रष्टाचार, अविश्वास प्रस्ताव, बेरोजगारी आदि प्रमुख बिन्दुओं पर सवाल, जवाब दिया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमेन एल0के0झुनझुनवाला निदेशक विकास मीनाक्षी मोदी, निदेशक गिरिजेश त्रिपाठी, डॉ0 सी0बी0सिंह, चांद बाबू, मुकेश मौर्या, डॉ0 पूनम सिंह, डॉ0 सरिता मिश्रा, डॉ. रिषा पाण्डेय, अंकिता यादव, डॉ0 पूर्णिमा तिवारी, पुनीत स्टीफेन, तजीन फातिमा, श्याम भरत पाठक, डॉ0 अनिल कुमार यादव, रामेन्द्र कुमार चतुवेदी,  उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़े  धरती का भगवान भी होता है हैरान-परेशान : डा. आलोक मनदर्शन

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya