विद्यार्थी को संचार कौशल में निपूर्ण होना जरूरीः डॉ. अन्विता वर्मा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

विश्वविद्यालय में इफेक्टिव कम्युनिकेशन ऑफ प्रोफेशनल विषय पर आयोजित हुआ व्याख्यान

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के समाज कार्य तथा एमपीएच विभाग में शुक्रवार को दीक्षांत सप्ताह के अन्तर्गत इफेक्टिव कम्युनिकेशन आफ प्रोफेशनल विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। विशिष्ट व्याख्यान में रामस्वरूप विश्वविद्यालय लखनऊ, समाज कार्य विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ0 अन्विता वर्मा ने विद्यार्थियों को प्रभावशाली संचार के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा कि समाज कार्य के विद्यार्थी को संचार कौशल में निपूर्ण होना चाहिए।

इससे समाज की बेहतर ढंग से सहायता के साथ उन समस्याओं का निराकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि व्यक्तित्व विकास के लिए भी प्रभावशाली संचार बहुत महत्वपूर्ण है। प्रभावशाली संचार के लिए उन्होंने संचार के सात-सी का भी वर्णन किया और बताया कि इन प्रभावशाली संचार के माध्यम से चुनौतीपूर्ण कार्य को सरलता से कर सकते हैं। इस कड़ी में विभाग के समन्वयक डॉ0 विनय मिश्रा ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया तथा विभाग के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन विभाग के डॉ0 दिनेश कुमार सिंह ने किया।

धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 प्रभात सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक स्वतंत्र त्रिपाठी, सीमा तिवारी, आर्य सिंह, शिवांगी शुक्ला, अंकुर वर्मा, संजय मिश्रा, काजल, विभा ,स्नेहा मिश्रा, सुमन पाल, दीपक, सतीश, अभिषेक वर्मा ,रामकृष्ण तिवारी, दिलीप दुबे, अंशुमान सिंह, अमन, तनु, रसिका मिश्रा ,नित्या मिश्रा, प्रिया गुप्ता सुनिधि पाठक, अंशिका शुक्ला, विभा पटेल, प्राची अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

इसे भी पढ़े  विद्युत आउटसोर्स कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya