मजबूत युवा ही एक मजबूत देश का करते हैं निर्माण : महापौर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– जनपद स्तरीय पड़ोस युवा संसद का हुआ आयोजन

अयोध्या। युवा देश की रीढ़ हैं। मजबूत युवा ही एक मजबूत देश का निर्माण करते हैं। उक्त बातें नगर निगम अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहीं। महापौर मंगलवार को नेहरू युवा केन्द्र अयोध्या की ओर से श्रीपरमहंस शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान अयोध्या में जनपद स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। बतौर मुख्य अतिथि मेयर उपाध्याय ने कहा कि आज जिस संसद कार्यक्रम में हमलोग सम्मिलित हो रहे है ऐसे ही देश की संसद कार्य करती है। हमारे देश की कुल आबादी में 65 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ युवाओं का हैं। अपनी पुरानी कुछ यादों को साझा करते हुए महापौर ने कहा अगर हमारी इच्छाशक्ति मजबूत हो तो कुछ भी असमभव नही है। निष्काम सेवा भाव से आप अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहेंगे तो कामयाबी जरूर आपके कदम चूमेगी। कहा कि नेहरू युवा केन्द्र से मेरा लगभग 20 वर्ष पुराना रिश्ता है। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा को एक मजबूत मंच देने का कार्य नेहरू युवा केन्द्र करता है। कार्यक्रम में जिला वालीवाल एशोसिएशन अध्यक्ष प्रियेश दुबे ने भी खेल से सम्बंधित जानकारी साझा की। अवध यूनिवर्सिटी योग संकाय के दीपेश भारद्वाज ने ’करो योग रहो निरोग’ से अपनी बात शुरू की और जीवन मे योग के महत्व को बताया। भारतीय सेना में कार्यरत राज कुमार यादव ने भी युवाओं का मार्गदर्शन किया एंव सभी साथियों से नेहरु युवा केन्द्र की कार्यक्रम में मजबूती से भाग लेने की बात कही। आखिर में नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी ने मुख्य अतिथि सहित सभी वक्ताओं का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में रंजीत यादव, श्रवण मिश्रा आदि सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya