श्रमिक विरोधी नीतियों को लेकर बैंकों में रही हड़ताल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-आठ मांगों के समर्थन में एकजुट हुए बैंक संगठन

अयोध्या। बैंकों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल में अयोध्या जनपद के भी एम्प्लायज यूनियन प्रदर्शन में शामिल हुए। अंगूरीबाग में जुटे बैंककर्मियों ने श्रमिक विरोधी नीतियों को लेकर सरकार पर हमला बोला। हड़ताल में आल इंडिया बैंक एम्प्लॉयस एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर एसोसिएशन, बीइएफए से जुड़े कर्मचारियों व अधिकारियों ने भाग लिया। एआईबीईए के बैनर तले प्रदेश के यूपी बैंक एम्प्लॉयज यूनियन के सहायक महामंत्री के के रस्तोगी के नेतृत्व में 12 सूत्री मांगों और बैंक यूनियन्स की आठ मांगों के समर्थन में इंडियन बैंक अंगूरी बाग शाखा के सामने प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में भारत सरकार की श्रमिक विरोधी, बैंकों के निजीकरण की नीति, न्यू पेंशन नीति, बैंकों में आउट सोर्सिंग नीति, ब्याज कम करने और फालतू सर्विस चार्ज लेने, पेंशन अपडेशन न करने की नीति की निंदा की गई।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स अयोध्या के संयोजक सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि इस हड़ताल को बैंकिंग उद्योग के जो संगठन हड़ताल पर नहीं है उन सभी का नैतिक समर्थन प्राप्त है। सेवानिवृत बैंक कर्मियों का पूर्ण समर्थन प्राप्त है अध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी, संयुक्त मंत्री सोभ नाथ, आरएस उपाध्याय, डीएन तिवारी, अमित यादव, रामगोपाल सिंह, रामप्रीत, आरएस दूबे, अशोक मिश्रा, चंद्रकांत, आरएस यादव आदि ने सम्बोधित किया। हड़ताल के चलते जनता परेशान रही। एटीएम खुले रहे कुछ बंद रहे, अधिकारी संगठन हड़ताल पर नहीं रहा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और प्राइवेट बैंको में हड़ताल का प्रभाव नही रहा। केके रस्तोगी ने बताया कि 29 मार्च की सुबह 9.30 बजे अयोध्या जनपद के सभी बैंक कर्मी बैंक ऑफ बड़ौदा ख्वाशपुरा शाखा के सामने एकत्र हो कर प्रदर्शन और सभा करेंगे।

इसे भी पढ़े  विद्यालयों को मर्ज करने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

एलआईसी में भी कार्य बहिष्कार

अयोध्या। सार्वजनिक संस्थानों के निजीकरण की नीति के खिलाफ भारतीय जीवन बीमा निगम में कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल किया। बेनीगंज स्थित एलआईसी के मंडल कार्यालय पर मंडल अयोध्या और फैजाबाद शाखा के बीमा कर्मियों ने धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। अध्यक्षता बीमा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आरडी. आनंद व संचालन महासचिव आरएस. चतुर्वेदी ने की। संघ के नेताओं ने सरकार से एलआईसी का आईपीओ वापस लिए जाने की मांग की। रिक्त पदों पर भर्ती, पुरानी पेंशन स्कीम की मांग की गई। साथ ही श्रम कानूनों में श्रमिक विरोधी परिवर्तनों का रद्द करने की मांग भी हड़ताल का एक मुद्दा रहा है।

प्रदर्शन में सीएम पांडेय, देवांशु गौड, कामता प्रसाद तिवारी, केके वर्मा, सत्यदेव संगीता गौड़ शकुंतला पाण्डेय, संजीव सिंह, शशांक, सीपी शुक्ला, केके पाण्डेय, सीएम पाण्डेय, गणेश कुमार वैभव, राजकुमार यादव, राजेश पंकज, राम कैलाश, सुनीता सिंह, केके द्विवेदी, अजीत, अजय कुमार, रामतेज, लालमन, ज्ञान प्रकाश शर्मा आदि अन्य कर्मी शामिल हुए।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya