-राम की नगरी में स्टर्लिंग का दूसरा रेसोर्ट
अयोध्या। स्टर्लिंग हॉलीडे रेसोर्ट्स ने अयोध्या में अपना दूसरे रेसोर्ट स्टर्लिंग सरयू अयोध्या लॉन्च करने की घोषणा के साथ ही, देश के सर्वाधिक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक केंद्रों में से एक में अपनी डेस्टिनेशन ग्रोथ की रणनीति को और धार दी है। इस लॉन्च ने भारत के विरासत और तीर्थयात्रा ट्रैवल सर्किटों पर स्टर्लिंग की पकड़ को मजबूती दी है जो लगातार स्तरीय सेवा, विश्वसनीय मानकों और स्थान विशेष को ध्यान में रखकर पेश अनुभवों का परिणाम है।
देश में तीर्थयात्राओं के क्षेत्र में वृद्धि दर्ज की गई है और अब कई पीढ़ियों वाले परिवार एक साथ यात्राओं पर निकलते हैं, जिनमें सीनियर ट्रैवल तथा ग्रुप ट्रैवल शामिल है दृ और ऐसे में सुविधा, विश्वसनीयता तथा सुकून के साथ यात्रा करने के साथ-साथ नजदीकी जैसे पहलुओं पर जोर दिया जाने लगा है। स्टर्लिंग सरयू अयोध्या ने इस शिफ्ट को न सिर्फ भांपा बल्कि ट्रैवलर्स के लिए विकल्प और क्षमता दोनों का मेल उपलब्ध कराते हुए ऐसे सुविधाजनक स्टे उपलब्ध कराए हैं, खासतौर से पीक मूवमेंट सीज़न में, जो यात्रियों के अनुभवों के केंद्र में सुविधा, देखभाल तथा भरोसे को अहमियत देते हैं।शहर की आध्यात्मिक पहचान से प्रेरित और यहां बहने वाली पावन नदी सरयू के नाम पर स्टर्लिंग सरयू अयोध्या को आस्था-आधारित यात्राओं के लिए आरामदायक रिट्रीट के तौर पर पेश किया गया है। रेसोर्ट में काफी सोच-समझकर यात्रियों के लिए रुकने के इंतजाम हैं जिनमें गहन आराम के लिए कुकून रूम्स से लेकर लंबे स्टे के लिए आदर्श जूनियर स्वीट्स हैं जो कि तीर्थयात्राओं के उन दिनों की लय-ताल को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं जब प्रातःकाल से लेकर टेम्पल सर्किट और फिर देर तक पैदल भ्रमण के बाद यात्रियों को आरामदायक नींद की जरूरत होती है।
ऑल-डे डाइनिंग रेस्टॉरेंट द सरयू कैफे में लोकप्रिय, स्वादिष्ट और पोषक वेजीटेरियन व्यंजनों को परोसा जाता है, और आसपास का शांत-सुरम्य वातावरण तथा सुविधाजनक बैंक्वेट हॉल जैसी खूबियां इस प्रॉपर्टी को आध्यात्मिक ग्रुप ट्रैवल, पारिवारिक समूहों तथा अन्य बैठकों के लिए भी उपयुक्त बनाती हैं।लॉन्च के बारे में, विक्रम लालवानी, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, स्टर्लिंग हॉलीडे रेसोर्ट्स ने कहा, “भारत के तीर्थयात्रा मानचित्र में अयोध्या एक महत्वपूर्ण अध्याय है जहां आस्था आधारित ट्रैवल को मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और बढ़ती मांग के मुताबिक ढाला जा रहा है।
स्टर्लिंग सरयू अयोध्या में जो कि शहर में हमारा दूसरा रेसोर्ट है, हम ट्रैवलर्स को आराम, शांति और भरोसे के साथ-साथ गर्मजोशी भरी आवभगत भी उपलब्ध कराते हैं। स्टर्लिंग में, हमारा मानना है कि हॉस्पीटेलिटी के मायने केवल स्टे नहीं है बल्कि यह इस पर भी निर्भर करता है कि आप लोगों को कैसा महसूस करवाते हैं, खासतौर से उन डेस्टिनेशंस पर जहां यात्राएं भावनाओं के साथ-साथ आध्यात्मिक रंगों से भी ओत-प्रोत होती हैं।