गुप्तारघाट पर स्थापित हुई महाराणा प्रताप की प्रतिमा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सीएम योगी 9 मई को प्रतिमा का करेंगे अनावरण

अयोध्या। आगामी 9 मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरयू सलिला के किनारे महाराणा प्रताप मैदान गुप्तारघाट में स्थापित की गयी राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह उद्बोधन अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की बैठक के बाद प्रेसवार्ता में व्यक्त करते हुए परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कड़े संघर्षों के बाद सरयू के किनारे गुप्तारघाट पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित हो चुकी है और उसका नौ मई को जिस दिन महाराणा प्रताप की जयंती है उसी दिन प्रतिमा का अनावरण देश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस सम्बन्ध में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें आमंत्रण दे दिया गया है और योगी जी ने इस कार्यक्रम के लिए सहमति भी व्यक्त कर दी है।

उन्होंने कहा कि नौ मई को मूर्ति अनावरण समारोह के अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में न्यायमूर्ति देवी प्रसाद सिंह और न्यायमूर्ति रणविजय सिंह के अतिरिक्त मंडल के मंडलायुक्त, आई.जी. के.पी.सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, एस.एस.पी. शैलेश कुमार पांडेय, नगर आयुक्त विशाल सिंह सहित सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेदप्रकाश गुप्त, अमित सिंह, रामचन्द्र यादव, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय आदि का भी सम्मान किया गया है। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर नगर में एक जुलूस भी निकाला जायेगा। इस अवसर पर नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्त का कल्याण परिषद की ओर से आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया गया। अपने सम्बोधन में विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने कहा कि हम दुबारा अयोध्या की जनता का आशीर्वाद लेकर विधायक बने हैं और पूरे कार्यकाल भर हम अयोध्या व अयोध्या की जनता की सेवा करते रहेंगे।

इसे भी पढ़े  आत्ममुग्धता-जनून कर रहा रिश्तों का खून : डा. आलोक मनदर्शन

प्रमुख रूप से चौ. गुरुप्रसाद सिंह, चन्द्रदेव सिंह, अम्बरीश सिंह, अमरनाथ सिंह, संतोष सिंह, भूपेन्द्र सिंह, सुनील सिंह एडवोकेट, दिनेश सिंह, इन्द्रजीत सिंह, अनिल सिंह, अरुण कुमार सिंह, अमित सिंह, अलका सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, राजेश सिंह मया, राणाप्रताप सिंह, भगवती सिंह, अमरजीत सिंह, हरबक्श सिंह, नागेन्द्र प्रताप सिंह, विनय कुमार सिंह, नीता सिंह, रीमा सिंह, लालजीत सिंह, आलोक सिंह रोहित, चंदन सिंह, बबीता सिंह, उमा सिंह, रेनू सिंह, अमरपती सिंह, विनोद सिंह, इं. एल.बी. सिंह, भाष्कर सिंह, अमर बहादुर सिंह, रवीन्द्र भान सिंह, राजेन्द्र सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, सूर्यनारायण सिंह, अमरजीत सिंह, राजेन्द्र प्रताप सिंह, जे.पी.एन. सिंह, कुलदीप सिंह, दुर्गेश सिंह छोटू, शुभेन्द्र सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन परिषद के महामंत्री सूर्यभान सिंह ने किया।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya