राजकीय कर्मचारियों ने कोरोना राहत कोष में दिया 2482774 रूपया

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि कोविड-19(कोरोना वायरस) के संक्रमण एवं महामारी के बचाव हेतु जनपद के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न विभागों व कार्यालयों के कुल 57 आहरण वितरण अधिकारियों के अन्तर्गत कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा 10 अप्रैल 2020 तक अपने माह मार्च-2020 के वेतन से एक दिन के वेतन के समतुल्य कुल धनराशि 2,48,27,740 (दो करोड़ अड़तालीस लाख सत्ताईस हजार सात सौ चालीस रूपये ) मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष में जमा करायी गयी। अवशेष विभागों/आहरण वितरण अधिकारियों द्वारा विवरण प्राप्त होने पर सहायता राशि में अभी और वृद्धि होगी। जिलाधिकारी ने उक्त दान अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा अपनी स्वेच्छा से किये जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसे भी पढ़े  धरती का भगवान भी होता है हैरान-परेशान : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya