तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
अयोध्या। ताबड़तोड लूट की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने जहां तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया वहीं मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पकड़े गये अभियुक्तों के पास से लूटी गयी रकम में से 55500 रूपये, दो 315 बोर का तमंचा मय दो जिंदा कारतूस और एक काले रंग की पल्सर बाइक बिना नम्बर की बरामद की गयी। यह जानकारी पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने दिया। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को इनायनगर थाना क्षेत्र के कुचेरा बाजार में बैंक से पैंसा निकालकर जा रहे दम्पत्ति के साथ 6600 रूपये, 24 जनवरी को थाना कुमारगंज क्षेत्र के डबल नहर पर ग्राहक जनसेवा केन्द्र संचालक दुर्गा प्रसाद यादव जो मिल्कीपुर बैंक से 40 हजार रूपये निकालकर जा रहे थे के साथ लूट की गयी इसी तरह 5 फरवरी को पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के करमा कोडरी चौराहा के पास स्थित राम वन गमन मार्ग ग्राहक जनसेवा केन्द्र के संचालक प्रमोद पाण्डेय को गोली मारकर 95500 रूपये की लूट करने वाले आरोपियों को 11 फरवरी को मसेढ़ा रामपुरवा डबल नहर पुल के पास गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग जनपद अयोध्या के अलावां जगदीशपुर, खजुरहट, अमेठी और सुल्तानपुर में लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है हमारे गैंग के लीडर उग्रसेन यादव निवासी रतिनाथपुर थ्ज्ञाना हैदरगंज जनपद अयोध्या व संदीप तिवारी निवासी अटवाई थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरगर हैं। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों की शिनाख्त 21 वर्षीय सूरज सिंह उर्फ सूर्यभान पुत्र ओंकार सिंह निवासी कुरावन थाना खण्डासा, 24 वर्षीय शिवम पाठक उर्फ भीम पुत्र अशोक कुमार पाठक निवासी कामापुरकादीपुर थाना महाराजगंज और 21 वर्षीय अभिषेक उपाध्याय उर्फ नारायण पुत्र शिव कुमार उपाध्याय निवासी पुरेनिशा उपाध्याय का पुरवा मजनाई थाना इनायनगर के रूप में हुई है। लूटपाट में लिप्ट एक अन्य अभियुक्त विकास सिंह पुत्र रामधीरज निवासी मोहसीनपुर अरसी थाना महराजगंज पुलिस पकड़ से बाहर है।
लूट के आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कुमारगंज अजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष खण्डासा सुनील कुमार सिंह, सर्विलांस सेल प्रभारी संजीव प्रकाश सिंह, चौकी प्रभारी मण्डी विजयन्त मिश्रा, उप निरीक्षक मिथिलेश चौहान, आरक्षीगण मिथलेश चौहान, अशोक कुमार, सगीर अहमद, उमेश यादव, जितन्द्र बहादुर, धमेन्द्र कुमार, चन्द्रभान यादव शामिल थे। एसएसपी ने लूटेरों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस दल को 20 हजार रूपये देने की घोषणा किया है।