एसएसपी ने मिशन शक्ति केंद्र व विवेचक कक्ष का किया उद्घाटन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-थाना क्षेत्र के चौकीदारों को वितरित किया टार्च, डंडा व गमछा


अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने शनिवार को खंडासा थाने में नवनिर्मित मिशन शक्ति केंद्र और विवेचन कक्ष का उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर एसएसपी ने मिशन शक्ति से संबंधित अभिलेखों का भी अवलोकन किया और महिला कांस्टेबलों से मिशन शक्ति से संबंधित बातचीत की।

एसएसपी ने पूजन के पश्चात दोनों नवनिर्मित भवनों का महिला कांस्टेबलों दिव्यांशी सचान, आकांक्षा दुबे, रीना यादव, पूजा सिंह, पूजा दीक्षित, आशा के हाथों फीता काट कर उद्घाटन कराया। एसएसपी ने थाना क्षेत्र के चौकीदारों को टार्च, डंडा व गमछा वितरित किया। उन्होंने चौकी दारों से कहा कि गांव में सब ठीक है, कोई गुप्त सूचना हो तो बताएं। प्रभारी निरीक्षक से विभिन्न अपराधों से संबंधित सूचनाएं और उनपर की गई कार्रवाई की भी जानकारी ली।

इस मौके का एसपी ग्रामीण बलवंत क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर अजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कुमारगंज संतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक खंडासा सुरेंद्र कुमार सोनकर, निरीक्षक महेंद्र कुमार, चौकी इंचार्ज खंडासा मनोज कुमार त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज कंदई कला खुशाल प्रसाद आदि थाने के पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत मामले को लेकर बढ़ रहा आक्रोश
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya