प्रदूषण से बचाव के लिए स्प्रिंकलर वाहन नगर को समर्पित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में कदम उठाते हुए अयोध्या नगर निगम ने शुक्रवार को स्प्रिंकलर वाहन पूजन-अर्चन के साथ नगर को समर्पित किया। लगभग आठ हजार लीटर क्षमता के इस वाहन को नारियल फोड़कर पूजन- अर्चन के के बाद हरी झंडी दिखाकर महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने रवाना किया।

डेमो के तहत नगर के पेड़ पौधों की धुलाई की गई। इस मौके पर महापौर ने कहा कि इस मशीन से अयोध्या की हरियाली को बढ़ावा मिलेगा। पार्क के अलावा अन्य स्थानों पर लगे पेड़-पौधों की सिंचाई एवं सफाई हो सकेगी।

इससे नगर को वायु प्रदूषण से निजात दिलाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार शर्मा, पार्षद गण अनिल कुमार सिंह, रामभवन यादव, राजेश गौड़, कर्पूरी ठाकुर, ओरौनी पासवान, पार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र मिश्र, अपर नगर आयुक्त जलकर वागीश शुक्ल, सीएफआई कमल कुमार, सहायक अभियंता जय कुमार आदि मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़े  खाकी ने पेश की ईमानदारी की मिशाल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya