सपाईयों ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ किया प्रदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कानून की आड़ में भाजपा सांप्रदायिकता को दे रही बढ़ावा : तेजनारायण पाण्डेय

अयोध्या । नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आज समाजवादी पार्टी ने जोरदार तरीके से अपना विरोध जताया। पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए सैकड़ों की तादाद में सपा कार्यकर्ताओं ने इसे काला कानून बताते हुए राष्ट्रपति से तत्काल इस कानून पर रोक लगाने की मांग की। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आज सुबह से ही पार्टी कार्यालय पर एकत्र हो रहे थे। कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर इस कानून के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन करना चाहते थे लेकिन पार्टी कार्यालय पर बड़ी तादाद में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया ।इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय, पवन ने पार्टी कार्यालय में आयोजित एक बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन बिल और एन0आर0सी0 कानून एक ऐसा काला कानून है जिसे समाज के किसी भी वर्ग ने अब तक पसंद नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इस कानून की आड़ में केंद्र सरकार अपनी पार्टी का एजेंडा आमजन पर थोपना चाहती है समाजवादी पार्टी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। श्री पाण्डेय ने कहा कि आज देश भर मैं इस कानून के खिलाफ लोगों में गहरा रोष है लोगों का यह भी कहना है कि इस कानून की आड़ में भाजपा सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने में लग गई है। श्री पाण्डेय ने कहा कि आज प्रदेश में किसान युवा व महिलाओं को तमाम ऐसी दुश्वारियां का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते लोग बेहद परेशान हैं केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने अब आमजन को परेशान करने का एक ऐसा मसौदा तैयार किया है जिसका जवाब आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार को जनता देगी। श्री पाण्डेय ने कहा की वर्तमान दोनों ही सरकारों के राज में महिलाओं का सड़क पर निकलना दूभर हो चला है किसान अपनी समस्याओं को लेकर दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं तो वहीं युवा बेरोजगार होकर घूम रहा है इन सभी समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय भारतीय जनता पार्टी की दोनों ही सरकारें देश व प्रदेश में सांप्रदायिकता को बढ़ावा दे रही है। हम सभी राष्ट्रपति महोदय से मांग करते हैं कि भा0ज0पा0 की सरकार को बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लगाया जाय जिससे आम जनता को इस जुल्मी सरकार से राहत मिल सके। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अमृत राजपाल, पूर्व प्रदेश सचिव मो0 हलीम पप्पू, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष शिवबरन यादव पप्पू, पूर्व महानगर अध्यक्ष मो0 कमर राईनी, हामिद जाफर मिशम, छोटे लाल यादव, शम्भू नाथ सिंह दीपू, आभास यादव कान्हा, सुरेन्द्र यादव, हाजी असद अहमद, रक्षा राम यादव, शमसेर यादव, मंजीत यादव, पंकज पाण्डेय, शक्ति जायसवाल, राकेश यादव, परिजात त्रिपाठी, सुहेल खान, शुएब खान, राम अजोर यादव, रामभवन यादव, जगत नरायन यादव, ओ0पी0 पासवान, देशराज यादव, वसी अहमद गुड्डू, औरगंजेब, फरीद कुरैशी, इन्द्रसेन पहलवान, दीपक यादव राधे, कमलेश सोलंकी, प्रतीक पाण्डेय, रमापति यादव,संजीत सिंह, रजत गुप्ता, हार्दिक यादव, शहबाज खान लकी, उमेश यादव, नारायन यादव प्रभु, संटी तिवारी, राहुल यादव पिन्टू, अमित गुप्ता, प्रदीप यादव, उमेश यादव, पंडित समरजीत पाण्डेय, कमलेश सोलंकी, संजय सिंह, अनिल यादव, रामअधीन यादव, शिवांशू तिवारी, अरून निषाद, अनिल यादव, विजय निषाद, रिक्की यादव, पंकज शर्मा, सारिक हुसैन, इरशाद इदरीशी, मोनू पाण्डेय, रिंकू यादव, मो0 इमरान, बहादुर यादव, पृथ्वी यादव छोटू, शादमान, जगदीश यादव, कुलदीप यादव, रणवीर यादव, मुकेश यादव, करन यादव मुन्नू, लक्ष्मण कनौजिया, आकिब खान, आसिफ चाँद, सौरभ सिंह, अर्जुन यादव, सिकन्दर यादव, अमित कुमार यादव, आयुष यादव, रोहित यादव, प्रेम यादव, तालिब खान, नजीर इदरीशी, अजय मिश्रा, इमरान खान, अजय यादव, हार्दिक पाठक, रोहित, विजय नारायण यादव, इमरान हाशमी, रोहित त्रिपाठी, बाहुबली यादव, अर्जुन यादव, आयुष श्रीवास्तव, रूद्रमणि त्रिपाठी, माजिद खान बाबा, ज्ञानेन्द्र शुक्ला, पंकज शर्मा, रजनीश उपाध्याय, उमेश दूबे, मोनू पाण्डेय, अजय त्रिपाठी, रजनीश मिश्रा, अभिषेक यादव,नीलेश श्रीवास्तव, राहुल तिवारी, राघवेन्द्र पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya