सपाईयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाई दीपावली

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में फैलाए जा रहे अंधियारे को उजाले में बदलने के लिए आने वाले विधानसभा चुनावों में एक बार फिर अखिलेश यादव के रूप में जो दिया प्रज्जवलित होगा : पवन

अयोध्या। समाजवादी पार्टी ने जिले वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जल भविष्य की कामना की है। पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने दीपावली का पर्व धूम-धाम से मनाया। इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन व सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव समेत महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कमर राइनी ने कार्यकर्ताओं को मिठाइयां खिलाकर असत्य पर सत्य की विजय के उत्सव के रूप में मनाई जाने वाले दीपावली की बधाई दी। इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि जिस तरह से अंधेरे को मिटाने के लिए एक दिया काफी होता है उसी तरह से भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में फैलाए जा रहे अंधियारे को उजाले में बदलने के लिए आने वाले विधानसभा चुनावों में एक बार फिर अखिलेश यादव के रूप में जो दिया प्रज्जवलित होगा वह पूरे समाज को उजाला प्रदान करेगा। श्री पाण्डेय ने कहा कि उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली जीत यह दर्शाती है कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर अखिलेश यादव को प्रदेश की बाग दौड़ सौंपने को तैयार है श्री पाण्डेय ने कहा कि दीपावली का पर्व जिले के लोगों के जीवन में छाए अंधियारे को उजाले में परिवर्तित कर दे ऐसी कामना है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि दीपावली का पर्व सच्चाई की विजय का पर्व है, आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और भाजपा द्वारा फैलाए गए सारे झूठ को साफ कर देगी। इस मौके पर छोटेलाल यादव, चौधरी बलराम यादव, हामिद जाफर मीसम, रामभवन यादव, फरीद कुरैशी, अर्जुन यादव सोमू, इरशाद अहमद, उमेश यादव, जगत नारायण यादव, रिजवान, शाहबाज खान लकी, प्रतीक पाण्डेय, रजत गुप्ता, विजय नारायण यादव, अजय विश्वकर्मा, मो0 तालिब, अरूण सिंह टोनी, बब्लू गुप्ता, रवि साहू, रमेश यादव, सन्टी तिवारी, नीरज तिवारी, आसिफ चॉंद, रत्नाकर दूबे आदि लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya