खेलों का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान :अभिषेक मिश्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अर्न्तजनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

अयोध्या। भीखापुर स्थित डीआरएम पब्लिक स्कूल में अर्न्तजनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने किया। टूर्नामेंट का पहला मैच अयोध्या व बाराबंकी की टीमों के मध्य खेला गया। दोनो टीमों के खिलाड़ियों से महानगर जिलाध्यक्ष ने स्कूल के प्रबन्धक बद्री तिवारी के साथ परिचय प्राप्त किया।
महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं को मंच प्रदान किये जाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। जिससे वह अपने बेहतर प्रदर्शन के माध्यम से देश व समाज का नाम रोशन कर सके। खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। यह हमें जीवन में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा में अपनी भूमिका तय करने के लिए प्रेरित करता है। जीवन की चुनौतियों का सामना करने का साहस भी प्रदान करता है। खेल हमें एकजुट होकर विजय की ओर अग्रसर होने की सीख देते है। हमें भी अपने जीवन में संगठित होकर समाज व देश की बेहतरी के लिए काम करना चाहिए। इस अवसर पर परमानंद मिश्रा, हरभजन गौड़, सरदार मनप्रीत सिंह, तिलकराम मौर्या, शैलेन्दर कोरी, अभिनव मिश्रा, तुषार तिवारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  सरकार कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने में व्यस्त : अमित जायसवाल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya