दिव्यांगों की खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कंपोजिट विद्यालय किनौली में हुआ आयोजन


मिल्कीपुर। तहसील मिल्कीपुर के कंपोजिट विद्यालय किनौली में विकासखंड मिल्कीपुर,हैरिंगटनगंज एवं अमानीगंज के दिव्यांग छात्र-छात्राओं की खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी अमानीगंज पंकज मिश्र शामिल हुए। प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने कुर्सी दौड़, छूकर पहचानों,रंगोली,चित्रकारी समेत कई अन्य विधाओं में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी मिल्कीपुर इंद्रा देवी तथा संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ मिल्कीपुर के अध्यक्ष मुकेश प्रताप सिंह ने किया। दिव्यांगों की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में तीनों ब्लॉको के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में प्रमुख रूप से ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार सिंह,अजय भारत सिंह,अभिषेक यादव,विजय सिंह,स्पेशल एजुकेटर राम कुमार मिश्र, प्रदीप तिवारी,सुनील कुमार बौद्ध,सत्य प्रकाश सिंह, मानिक राम,महेंद्र पाठक,प्रवीण कुमार,महेंद्र प्रताप समेत कई अन्य शिक्षकों की विशेष भूमिका रही।

इसे भी पढ़े  गिलहरी को भी रामजन्मभूमि में मिला विशिष्ट स्थान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya