अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वर्ण जयंती एवं महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे विशेष साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रंखला के तहत सोमवार को पॉच प्रतियोगितायें आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में ”गांधी जी की प्रासंगिकता” विषय पर केन्द्रित भाषण प्रतियोगिता तथा ”क्या गांधीवादी मूल्यों से जीवन का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है”। विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में क्रमशः 20 एवं 15 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का संयोजत्व डॉ0 मंजूषा मिश्रा ने किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में राजामोहन गर्ल्स पी0जी कालेज की डॉ0 मधु खन्ना, डॉ0 सुधा राय एवं साकेत महाविद्यालय की डॉ0 सरोज मौर्या एवं डॉ0 नीता पाण्डेय रही।
वहीं दूसरी तरफ गांधी जी पर संदेशपरक मेंहदी, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता डॉ0 सरला शुक्ला के संयोजकत्व में आयोजित हुई जिसमें दस, आठ एवं चालीस प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता की निर्णायक साकेत महाविद्यालय की डॉ0 कुमुद सिंह रही। प्रतियोगिता के विजेताओं को दिनांक 2 अक्टूबर, 2019 को गांधी जयंती के दिन कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे विशेष साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रंखला में प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्यों को अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 आशुतोष सिन्हा एवं एनएसस के समन्वयक डॉ0 समीर सिन्हा ने गांधी जी द्वारा लिखित पुस्तक भेटकर स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 आशुतोष सिंह ने किया। कार्यक्रम में डॉ0 रीना पाठक, डॉ0 सुषमा पाठक, डॉ0 एस0बी0 सिंह, डॉॅॅ0 साधना भारती, डॉ0 विनय मिश्र, डॉ0 कनक पाठक, डॉ0 विनय सिंह, डॉ0 सोहन सिंह, डॉ0 सुधांसु त्रिपाठी, डॉ0 संजीव कुमार यादव, डॉ0 उमाकांत शुक्ला एवं डॉ0 बी0पी0 पाल का विशेष सहयोग रहा।
अवध विश्वविद्यालय के सभी परिसरों में आज प्रतिबंधित रहेंगे मोटर वाहन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सभी परिसरों में 01 अक्टूबर, 2019 को सभी प्रकार के मोटर वाहन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेंगे। पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने बताया कि परिसर को प्रदूषण मुक्त एवं प्राकृतिक रूप से संरक्षित करने की दिशा में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। परिसरों में हेल्मेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग के लिए कड़ाई से अनुपालन कराया जा रहा है। इसका असर दिखने भी लगा है। इसी क्रम में प्रत्येक माह की एक तारीख को परिसर में मोटर साईकिल एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश सभी परिसरों में प्रतिबन्धित किया गया है। प्रो0 दीक्षित ने बताया कि प्राक्टोरियल बोर्ड एवं समस्त विभागाध्यक्षों को इस संदर्भ आदेश अनुपालनार्थ पत्र निर्गत कर दिया गया है। मुख्य नियंता प्रो0 आर0एन0 राय ने बताया कि 01 अक्टूबर, 2019 को विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं आंगतुक साईकिल एवं ई-रिक्शा का प्रयोग कर सकते है। वाहनों के प्रतिबन्ध पर कड़ाई से अनुपालन करने के लिए प्राक्टोरियल बोर्ड ने टीम गठित कर ली है। इस निर्णय पर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो0 एस0एन0 शुक्ल, कुलसचिव रामचन्द्र अवस्थी, वित अधिकारी एल0पी0 सिंह एवं परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों सहयोग की अपील की है।