नगर निगम के काले कानून के खिलाफ सपा छेड़ेगी जन आन्दोलन : पवन पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

तहसील सदर के सामने विशाल धरना 1 अक्टूबर को

अयोध्या। नगर निगम ने गृह व जलकर में 21 गुना वृद्धि कर मध्यम वर्गीय व गरीबों का उत्पीडन कर रही है। नगर निगम के इस काले कानून के खिलाफ समाजवादी पार्टी जन आन्दोलन छेड़ेगी और 1 अक्टूबर को तहसील सदर के सामने विशाल धरना देकर बढ़े गृह और जलकर को वापस करने की मांग करेगी। धरना के बाद पैदल मार्च निकालकर लोगों को जागरूक किया जायेगा। यह विचार शाने अवध सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में सपा के पूर्व राज्य मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि अयोध्या व फैजाबाद नगर में सर्वाधिक मध्यम वर्गीय छोटे कारोबारी और मजदूर तबके के लोग रहते हैं। नगर पालिका जब थी तो जिसका गृह व जल कर 100 रूपया आता था वह 8 हजार रूपये कर दिया गया है। टैक्स वृद्धि से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। हम नगर निगम प्रशासन से पूंछना चाहते हैं कि भवन व जलकर में बढ़ोत्तरी तो कर दी पर निगम क्षेत्र में दी जाने वाली सुविधाएं कहां दे रहे हैं। अयोध्या क्षेत्र सम्पन्न क्षेत्र नहीं है यहां सर्वाधिक आबादी गरीबों की है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो हम इस काले कानून को वापस लेने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावां नगर निगम के कर्मचारी मनमाना टैक्स बढ़ा घटा रहे हैं तथा जनता को लूट रहे हैं। पैंसा लेकर टैक्स घटाया जा रहा है इन सबके खिलाफ सपा जनता को पम्पलेट बांटकर जगारूक करेगी।
उन्होंने कहा कि इसी तरह उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के शासन, बिजली के मूल्य लगातार बढ़ाये जा रहे हैं जो बिजली भाजपा सरकार के शासन में अयोध्या फैजाबाद को मिल रही है वह अखिलेश सरकार की देन है। भाजपा की योगी सरकार ने केवल बिजली के दाम बढ़ाये हैं उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की जब सरकार उत्तर प्रदेश में थी तो अयोध्या सावन झूला मेला में विद्युत कटौती मुक्त धर्मनगरी थी। भाजपा रामराज की बात करती है और उसके शासनकाल में जब सावन झूला मेला पड़ा तो कई घंटो तक विद्युत कटौती की गयी। दूसरी ओर बिजली कर्मचारी जनता का शोषण कर रहे हैं घूसखोरी बढ़ती है रामराज में लूट मची है। दूसरी ओर परिवहन विभाग वाहन चालकों को लम्बा जुर्माना कर रहा है यही नहीं पुलिस लोगों को अपमानित भी कर रही है जो उसका अधिकार नहीं है। पत्रकार वार्ता में चौधरी बलराम यादव भी मौजूद थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya