बढ़ते अपराधों को लेकर आर-पार का संघर्ष करेगी सपा : पवन पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पूर्व मंत्री ने सूबे की भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की किया मांग

अयोध्या। सूबे में बढ़ते अपराधों और असुरक्षित बहन-बेटियों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर आरपार का आन्दोलन छेड़ेगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को लेकर विधान सभा गे सामने धरना शुरू कर दिया है। हम राष्ट्रपति से मांग कर रहे हैं कि नाकारा योगी सरकार को बर्खास्त करें और उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करें तभी कानून व्यवस्था बनायी जा सकती है। यह विचार सपा के पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने शाने अवध सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरा देश भयानक त्रास्दी से गुजर रहा है कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में जबसे भाजपा के योगी आदित्यनाथ ने कुर्सी सम्भाला है तबसे हत्या, डकैती, लूटपाट, बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं। आजादी के बाद के सभी आंकड़े भाजपा सरकार में फेल हैं भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है जो पूरी तरह खोखला है। भाजपा सरकार में अपराधियें का मनोबल बढ़ा है। उन्नाव रेप काण्ड में पहले पीड़िता की एफआईआर दर्ज करने में विलम्ब किया गया जब आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा गया तो आसानी से उन्हें जमानत मिल गयी। जेल से छूटने के बाद उन्होंने पीड़िता पर तेल डालकर जला डाला जिससे उसकी मौत हो गयी। मैं भाजपा सरकार से पूंछना चाहता हूं कि पीड़िता खतरे में थी तो उसे सुरक्षा क्यों नहीं दी गयी। आज हालात यह हैं कि स्कूल जाने वाली छात्राएं भयभीत रहती हैं। महिलाएं रात में घर से बाहर निकलने से डरती हैं। आज यह अहम सवाल है कि उन्नाव पीड़िता को न्याय करै मिले और बहन बेटी को सुरक्षा कैसे दी जाय पर मंथन करना होगा। स्थिति यह है कि पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए हाथ पर हाथ धरे बैठी है केवल सरकार का गुणगान व कर रही है।

इसे भी पढ़े  शुक्रवार शाम से रविवार तक जिले में बंद रहेंगी सभी डाक सेवाएं

भजापा सरकार उन्नाव की घटना में दोषी : अवधेश प्रसाद

अयोध्या। उन्नाव घटना की जितनी निंदा की जाए कम है बेटी की मौत के लिए भाजपा पूरी तरह से दोषी है यह आरोप समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने प्रदेश सरकार पर लगाए उन्होंने कहा कि उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता द्वारा मुकदमा वापस न लेने पर आरोपितों ने केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी जिसकी दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई दुष्कर्म पीड़िता ने अपने अंतिम सांस में न्याय की मांग की है जिसे सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए और दोषियों को सख्त सख्त सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कहा कि बेहद दुखद और निंदनीय घटना है प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है सरकार में बेटियां न्याय मांग रही हैं पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक नहीं है पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद हलीम पप्पू ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं और छात्राओं की इज्जत तार-तार हो रही है सपा के पूर्व प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा पूरी तरह से खोखला है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya