बढ़ते अपराध व महंगाई को लेकर सपा ने खोला मोर्चा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गन्ना व गैस सिलेंडर लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

अयोध्या। अपराध, अराजकता और महंगाई को मुद्दा बनाते हुए समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय लोहिया भवन से महानगर कमेटी अयोध्या के नेतृत्व में एक जुलूस निकाल कर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सिंह को सौंपा। जुलूस का नेतृत्व कर रहे पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का संकल्प लिया। इस मौके पर श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली से महिलाएं, किसान, नौजवान बुरी तरह से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार जन विरोधी है और इसे जड़ से उखाड़ कर फेंकने में ही देश की भलाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध अपने चरम पर है पर सरकार उस पर अंकुश लगाने में सफल नहीं हो पा रही। उन्होंने कहा कि हाल ही में अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के बाग विजेश्वर नामक स्थान पर एक दलित बालिका ने पुलिस की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर लिया। यदि पुलिस ने समय रहते बालिका और उसकी परिजनों की शिकायत पर ध्यान दिया होता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बार-बार होना यह दर्शाता है कि प्रदेश सरकार का अपराधों पर कोई अंकुश नहीं रह गया है। श्री पाण्डेय ने कहा कि महंगाई सुरसा के मुंह की तरह बढ़ती ही जा रही है, हाल ही में गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि ने तो आम जनमानस को हिला कर रख दिया। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए तमाम काम करने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं ,किसान खुद को छला महसूस कर रहा है और प्रदेश सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश में है। श्री पाण्डेय ने बताया कि समाजवादी पार्टी ने अब प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बना कर इस जनविरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेगी। इस मौके पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इस कार्यक्रम के आयोजक सपा महानगर कमेटी अयोध्या अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम के नेतृत्व में किया गया जिसमें मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव छेदी सिंह, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री अमृत राजपाल, पूर्व प्रदेश सचिव मो0 हलीम पप्पू, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष शिवबरन यादव पप्पू, छोटेलाल यादव, मनोज जायसवाल, रामअचल यादव, स्वामीनाथ वर्मा, अवधेश यादव, दान बहादुर सिंह, पंकज पाण्डेय, चौ0 बलराम यादव, लड्डूलाल यादव, मो0 फरीद कुरैशी, राम भवन यादव, लक्ष्मण कनौजिया, राम अंजोर यादव, ओरौनी पासवान, उमेश यादव, अर्जुन यादव सोमू, जाकिर हुसैन पाशा, आभास यादव, मो0 सुहेल, जगत नारायण यादव, विशाल पाल, हरेन्द्र यादव, अजय विश्वकर्मा, मनजीत यादव, प्रभुनाथ जायसवाल, विद्याभूषण पासी, श्रीचन्द यादव, रमेश यादव, रजनीश पाण्डेय, इश्तियाक खान, सालिकराम मौर्या, सुखदेव यादव, मो0 मोबीन, सुबेदार यादव, वंशराज चौरसिया, संग्राम पटेल आदि लोग मौजूद थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya