सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने परिवार के साथ किया रामलला का दर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला के दर्शन-पूजन किए और हनुमंत लला का भी आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि नए वर्ष पर प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के दर्शन कर स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। अमेरिका की ओर से वेनेजुएला पर कब्जे को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि किसी देश पर हमला करना, आक्रमण करना या किसी को सताना मर्यादा पुरुषोत्तम राम की मर्यादा नहीं है।

उन्होंने सवाल उठाया कि अगर अमेरिका यह दावा करता है कि वेनेजुएला में लोकतंत्र खतरे में था, तो क्या भारत में भी लोकतंत्र खतरे में है। इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत में कभी लोकतंत्र खत्म नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हमारे देश का लोकतंत्र और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का संविधान पूरी तरह सुरक्षित है और इसे बचाने के लिए देश की जागरूक जनता हमेशा एकजुट रही है।

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी पर आमंत्रण न मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें आमंत्रण नहीं मिला था, लेकिन वे उस समय माता शारदा, विंध्यवासिनी और काशी विश्वनाथ के दर्शन करने गए थे। भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वे आज दर्शन के लिए आए हैं, राजनीति की बात नहीं करेंगे। धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले कौन हैं, यह देश और प्रदेश अच्छी तरह जानता है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya