सपा नेताओं राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पूर्व विधायक अभय सिंह की अगुवाई मेंं बीकापुर तहसील में हुआ धरना प्रदर्शन

बीकापुर। समाजवादी पार्टी ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर किसानों से जुड़ी कई मांगें की हैं। इसमें आए दिन आ रहे आंधी-तूफान से नुकसान का मुआवजा, आवारा पशुओं, पेयजल और बिजली संकट, सपाइयों का उत्पीड़न इत्यादि मुद्दे शामिल हैं।
मंगलवार को सपा नेताओं ने तहसील पर प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित 12 सूत्रीय मांग पत्र उप जिलाधिकारी बीकापुर को सौंपा। इसमें कहा गया है कि पेट्रोल-डीजल ,रसौई गैस, विद्युत दरों में बेतहाशा वृद्धि, किसानों को खाद,बीज,का अभाव, कर्ज के बोझ से दबे किसानों द्वारा आत्म हत्याएं, बेरोजगारी, नौजवान निराश,हताश,बेकार, प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त,अपराधों में भारी वृद्धि, भ्रष्टाचार, भ्रष्ट तंत्र की सरकार ऊपर से नीचे तक बिना रिश्वत के कोई कार्य नहीं, स्वास्थ्य सेवाएं ठप, जौहर विश्वविद्यालय में राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा अत्याचार तत्काल बंद हो। सांसद मोहम्मद आजम खां के ऊपर लगे फर्जी मुकदमे समाप्त किए जाएं, विधायक अब्दुल्ला आजम खां का उत्पीडन, अवैध कार्यवाही पर रोक लगे। महिलाओं के साथ छेड़खानी, बलात्कार, मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या, अपहरण की घटनाओं में बाढ़ आ गयी है। अल्पसंख्यकों पर फर्जी मुकदमे लगाएं जा रहे। उनका फर्जी एनकाउंटर भी हो रहा है। अल्पसंख्यक का उत्पीडन रोका जाए, सहित विभिन्न मांग शामिल हैं।
ज्ञापन देने में पूर्व विधायक अभय सिंह के अलावा सिया राम निषाद गया प्रसाद यादव नवीन यादव रिजवान हैदर राघव राम यादव विजय प्रताप सिंह तिलक राम निषाद पवन कुमार पांडे राजित राम यादव राम नरेश कनोजिया मोहम्मद मोबीन संजय कुमार यादव राम सजीवन यादव सुभाष यादव भोलेनाथ गॉड मोहम्मद इकबाल रामकृपाल निषाद राजेंद्र कुमार निषाद रविंदर यादव रमेश यादव रामकृपाल वर्मा लालजी निषाद तेज कुमार निषाद मोहम्मद हनीफ राम जन्म सद्दाम हुसैन त्रिभुवन प्रजापति हौसला प्रसाद यादव हृदय राम यादव सुनील कुमार रामप्रताप अरविंद वर्मा मोहम्मद अली अजय यादव उमेश यादव रिजवान हैदर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya