प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निशाने पर रही सपा-कांग्रेस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सन्तों पर पूर्व पीएम इंदिरागांधी, रामभक्तों पर सपा ने चलवाई थी गोलियां

अयोध्या। विधानसभा चुनाव में इस बार रामनगरी सबसे ऊपर है। बसपा, सपा, जनसत्ता, भाजपा के कोई न कोई कार्यक्रम का श्री गणेश किया है। रविवार को भाजपा का भी प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि संसद घेराव में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरागांधी ने सन्तों पर गोली चलवाई तो अयोध्या में रामभक्तों पर पूर्व सीएम मुलायम सिंह ने। यह गोली भारत की संस्कृति व राष्ट्रवाद की विचारधारा पर चलाई गई थी।

मारवाड़ी सेवा सदन में आयोजित महानगर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि  पूरे भारत की राम में आस्था है। यहां कण कण में राम है। आजादी के बाद बनी कांग्रेस सरकार ने राम के अस्तित्व को नकार दिया। कांग्रेस सरकार के दौरान सोनिया गांधी ने रामसेतु को नहीं माना। आजादी के बाद शंकराचार्य की गिरफ्तारी हुई। हिन्दू आंतकवाद जैसा शब्द गढ़ा गया। खुद को हिन्दू कहने व मंदिर जाने में ये शर्म महसूस करते थे। यह सब वोट बैंक के कारण होता है। इसी कारण से अभी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने व तेरहवीं संस्कार से भी सपा का कोई नेता नहीं गया। स्वतंत्रतदेव सिंह ने कहा कि

डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जब काश्मीर जा रहे थे तो लोगो ने उन्हें रोका था। काश्मीर पहुंचने पर उनकी गिरफ्तारी हुई और शहादत भी हुई। इसके बाद जिम्मेदारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कंधो पर आयी। उनकी हत्या हो गयी। अटल जी ने जिम्मेदारी सम्हालते हुए जब 1980 में भाजपा की नींव रखी तथा इसके बाद चुनाव में पार्टी की दो सीटें आयी। तब अटल जी ने कहा किअंधेरा छटेगा, कमल खिलेगा। भाजपा सरकार की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त हो गया है। अब अगर कोई गरीब की झोपड़ी पर कब्जा करने का प्रयास करता है तो उसके घर पर बुलडोजर चलता है। जेल में रहने वाले गुंड़े भी अब डरते है। यूपी में अब साम्प्रदायिक दंगे नहीं होते। जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में मंदिर का भूमि पूजन कर रहे थे तो एक भी पत्ता नहीं हिला। सरकार अगर हिन्दू को मकान देती है तो मुस्लिम को भी। हम दोनो मिलकर इस देश का विकास करें। दंगे की बात नहीं सौहार्द की बात करें। स्वागत भाषण में सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र में 2014 की सरकार बनने के बाद देश में राष्ट्रवाद का माहौल बना। गरीबों व मजदूरों के प्रति सरकार समर्पित है।

इसे भी पढ़े  प्रतियोगिताओं के विजेता को विधायक ने किया सम्मानित

सरकार की उपलब्धियों को को जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या को विश्वस्तरीय नगरी बनाने के लिए सरकार कटिबद्ध है। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत गरीबों को मिल रहा है। कार्यक्रम का समापन महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर विधायक बाबा गोरखनाथ, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, आलोक सिंह रोहित, महंत राजकुमार दास, प्रो एलके सिंह श्रीनिवास अग्रवाल, डा अनुराग बाजपेयी, शिक्षक नेता धीरेन्द्र सिंह, सतीश चंद तिवारी, डा ओम प्रकाश सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य शीतला प्रसाद, डा वीके सिंह, विश्वनाथ तिवारी, अरुण अग्रहरि, डा अनिल सिंह, राजेश कुमार यादव समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya