सपा ने किसान दिवस के रूप में मनाया चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देकर उनके रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

अयोध्या। पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस को समाजवादी पार्टी ने आज किसान दिवस के रुप में मनाया। इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देकर उनके रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया। आज सुबह पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव व पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने अयोध्या के चौधरी चरण सिंह घाट पर जाकर चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।यहां सपा कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के योगदान पर चर्चा भी की। यहां पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि चौधरी चरण सिंह जैसा नेता भारतीय राजनीति के इतिहास में बड़ी मुश्किल से मिलता है , उन्होंने राजनीति के साथ साथ देश के किसानों को जो अहम स्थान दिलाया वह काबिले तारीफ है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन कर चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह गांधी विचारक नेता थे उनकी प्राथमिकता में गांव और गरीब थे। भारत सरकार के वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने बजट का 70 प्रतिशत हिस्सा गांव खेती पर खर्च करने के लिए रखा था। श्री यादव ने बताया कि प्रदेश में चौधरी चरण सिंह ने जमीदारी उन्मूलन विधेयक लाकर किसानों को भूमिधर बनाया था ।उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार की नीतियों से किसान दहशत में है, किसानों को अपनी खेती से मालिकाना हक छिन जाने का डर है ,चौधरी साहब किसानों के साथ धोखाधड़ी को अक्षम्य अपराध मानते थे। विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी चौधरी चरण सिंह के दिखाए हुए रास्ते पर चलती रही है ,अपने मुख्यमंत्रित्वतकाल में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जहां बजट का 75 प्रतिशत राशि गांव गरीब और खेती के लिए रखा था वही कर्जमाफी मुफ्त सिंचाई फसल बीमा तथा पेंशन की सुविधा भी उन्होंने किसानों को दी थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव व संचालन जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया ।पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की ।उन्होंने बताया कि अयोध्या के चौधरी चरण सिंह घाट से लेकर जिले के तमाम स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मिशम, जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद, प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री अमृत राजपाल, पूर्व प्रदेश सचिव मो हलीम पप्पू ,छोटे लाल यादव, इशराक खा, युवजन सभा जिला अध्यक्ष जय सिंह यादव, जिला सचिव व पार्षद हाजी असद अहमद, रोली यादव, महिला सभा महानगर अध्यक्ष सरोज यादव, जेपी यादव ,सत्यनारायण मौर्य ,दुर्गेश वर्मा, जगदीश यादव, अजय यादव ,इश्तियाक खान, निशा खान, निशांत अख्तर, अर्पणा जयसवाल ,अमरीश यादव, राजन, मंजीत यादव ,मो सुवेव, इंद्रपाल यादव, राकेश यादव , श्री चंद यादव, राम सुभाग दास ,बाल योगी रामदास, आनंद दास, अवधेश यादव ,बिट्टू यादव, अजय पांडेय, मोहित यादव, लाल जी झा ,दयाराम यादव ,भोला यादव, राम सरदार यादव, रोहित यादव ,कन्हैया दीक्षित ,जयप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे ।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya