सपा ने ब्लाक प्रमुख चुनाव में सत्ता की दबंगई का लगाया आरोप

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सत्ता के इशारे पर काम कर रही पुलिस : गंगा यादव

अयोध्या। समाजवादी पार्टी ने ब्लाक प्रमुख चुनाव में सत्ता की दबंगई का आरोप लगाया। समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला किया गया और कई सपा कार्यकर्ताओं से मारपीट की गयी। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस तरह की अराजकता दर्शाती है पुलिस सत्ता के इशारे पर काम कर रही है। सपा जिला अध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि मया बाजार ब्लाक प्रमुख के सपा प्रत्याशी धर्मवीर वर्मा को नामांकन न करने देने के प्रयास में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन प्रजापति पर जानलेवा हमला किया गया। त्रिभुवन प्रजापति के सिर पर लाठी या राड़ से चोट पहुँचायी गयी।

मया बाजार से जिला अस्पताल तक किसी तरह आये हैं, जहाँ पर इलाज चल रहा है। सपा के पूर्व विधायक अभय सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष की सही बात भी अनसुनी की जा रही है। प्रशासन भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की मान्यताओं के खिलाफ है। भाजपा हर हथकण्डा अपनाकर जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव की तरह ब्लाक प्रमुखों के चुनाव को भी अपने पक्ष में करना चाहती है। सपा जिला महासचिव बख्तियार खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस के द्वारा डराया व धमकाया जा रहा है।
पिछड़ा वर्ग के पूर्व प्रदेश सचिव छोटेलाल यादव ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन प्रजापति पर मया बाजार में नामांकन के समय जानलेवा हमले की निन्दा की। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग का नेता धर्मवीर वर्मा ब्लाक प्रमुख का नामांकन न करने पायें इसकी योजना भाजपा ने बना रखी थी। सपा प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी मांग करती है कि त्रिभुवन प्रजापति के हमलावरों पर कार्यवाही की जाय।

इसे भी पढ़े  अश्लील ताक-झांक की प्रवृत्ति, है वायुरिज्म मनोविकृति : डा. आलोक मनदर्शन

समाजवादी पार्टी के ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों को सुरक्षा मुहैया करायी जाय। इस मौके पर जिला अस्पताल पहुँचने वालों में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन, दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री अमृत राजपाल, पूर्व एमएलसी तिलकराम वर्मा, मो0 शुऐब, भानू यादव, संजय सिंह राजू, मनोज जायसवाल, नीरज सिंह, विजय बहादुर वर्मा, सियाराम यादव, अनिल यादव बब्लू, नन्हकन यादव आदि ने इस घटा की निन्दा की और जिला प्रशासन से मांग किया कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाय।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya