सोनभद्र की घटना भाजपा सरकार के माथे पर कलंक: सूर्यकांत पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोनभद्र नरसंहार के खिलाफ भाकपा ने दिया धरना

अयोध्या। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिला कौंसिल ने सदर तहसील स्थित तिकोनिया पार्क में सोनभद्र में हुए नरसंहार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व जिला मंत्री का रामतीर्थ पाठक एवं अध्यक्षता मजदूर नेता जमुना सिंह तथा संचालन सहायक सचिव रामजी राम यादव ने किया।
धरने पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा के वरिष्ठ नेता सूर्य कांत पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकारें सभी मोर्चे पर विफल हो गई है। सोनभद्र की घटना सरकार के माथे पर कलंक है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश को घनघोर पूंजीवाद के गर्त में ढकेल कर शहीदों के समाजवादी समाज के सपनों का गला घोंट रहीं हैं। श्री पाण्डेय ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार पढाई, दवाई जैसी मूलभूत जरुरतों को पूंजीपतियों को सौंप कर गरीबों का मजाक बना रहीं हैं।
सभा के बाद राष्टृपति को संबोधित पन्द्रह सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम को सौपा गया। मांग पत्र में माबलिंचिग पर रोक लगाने, महिलाओं को सुरक्षा देने, बेकारी, महगाई, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की गई। सभा को सम्पूर्णानन्द बागी, उदय चंद यादव, यशोदा सिंह, बद्री नाथ यादव, राम प्रकाश तिवारी, जगन्नाथ, राम तेज यादव, राम कुमार सुमन, दीपक वर्मा, हृदय राम निषाद आदि लोगों ने संबोधित किया।

इसे भी पढ़े  डिजिटल इंडिया मुहिम के साथ जुड़ा जिला अस्पताल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya