समाजसेवी विनोद सिंह व अनिल सिंह ने सीएम राहत कोष में दिया पचास लाख

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पीएम राहत कोष में दे चुके हैं एक करोड़

रुदौली । कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में बचाव व राहत कार्य के लिए जिले के प्रख्यात समाजसेवी विनोद कुमार सिंह व उनके भाई उद्योग पति अनिल सिंह संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये का योगदान के बाद दोनों भाइयों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री राहत कोष में भी पचास लाख रुपये आर टी जी एस के माध्यम से भेज दिया।समाजसेवी ने अपनी कम्पनी के माध्यम से पचास लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में आर टी जी एस किया है।बताते चले कि समाजसेवी विनोद सिंह जिले में सामाजिक कार्यो के लिए जाने जाते है।देश की चर्चित कम्पनी एपको इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड में जेएमडी के पद पर तैनात सिंह अभी दो वर्ष पूर्व रूदौली क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजो का लखनऊ के सहारा जैसे हॉस्पिटल में निशुल्क इलाज करवाया था।

इसे भी पढ़े  टीम इंडिया ने T20 WC 2026 में लहराया तिरंगा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya