समाजसेवी राजन पांडेय ने मस्जिदों में कराया रोजा इफ्तार

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

– पेश की सौहार्द की मिसाल

अयोध्या। समाज में सौहार्द बनाए रखने के लिए समाजसेवी राजन पांडेय की ओर से अमानीगंज ब्लाक क्षेत्र में एक साथ पचास मस्जिदों में रोजा अफ्तार का आयोजन कर सौहार्द की मिसाल पेश की गई। जिसे लेकर समाजसेवी की सराहना की जा रही है।क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में हुए रोजा अफ्तार में काफी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की। रोजा अफ्तार आयोजन में समाजसेवी के बेटा जिला पंचायत सदस्य अंकित पाण्डेय की बड़ी भूमिका रही।

समाजसेवी श्री पांडेय ने कहा पवित्र माह रमजान अल्लाह का महीना कहा जाता है। लोगों को भूख और प्यास की तड़प का एहसास हो इसके पीछे एक यह भी उद्देश्य है।उन्होंने कहा किसी को भी भेदभाव नहीं रखना चाहिए। आपसी भाईचारा कायम रहना चाहिए और दूसरों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा पवित्र कुरान का भी संदेश है कोई भूखा न सोए,पहले जो भूखा है उसको खिलाइए उसके बाद स्वयं खाइए। समाजसेवी ने हर त्यौहार आपसी भाईचारे की अपील की।

उन्होंने मस्जिदों के आसपास हुई घटना के खुलासे पर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय और पुलिस टीम का आभार भी जताया है। आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की है। समाजसेवी की ओर से हुए रोजा अफ्तार में जग विजय सिंह, हिमांशु सिंह, अनिल मिश्रा, मोहम्मद असलम खान, अल्ताफ, शमीम, शकील और सोनू खान समेत तमाम लोगों ने सहभागिता की।

इसे भी पढ़े  घायल कार्यकर्ता का हाल चाल लेने पहुंचे भाजपा नेता

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya