मयाबाजार। जिगिनियाँं सरजमीं आस्ताने के खादिम एवं समाजसेवी थाना महराजगंज क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित ग्राम सभा सराय सागर के मजरे जिगिनियांँ गांव निवासी मुबारक अली इदरीशी के दादा खालिक मुहम्मद (कल्लू) कल सुबह अचानक इंतकाल हो गया । इंतकाल की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सन्नाटा छा गया । और शोक संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों का सुबह से देर रात तक तांता लगा रहा। आज सुबह 11 बजे उन्हें सराय सागर कब्रिस्तान में दफनाया गया। और उनकी नमाजे जनाजा मौलाना मोहम्मद मुस्तकीम ने पढाई । और फातिहा में मौलाना आबिद अली फूलपुरी , मोहम्मद नसीम शाह वारसी , शत्रुघ्न मोदनवाल , प्रधान रामू भाष्कर , गुलाम फरीद अहमद, मास्टर मेराज नबी , मास्टर राहत अली सलमानी सहित तमाम लोगों ने अल्लाह से करवट – करवट जन्नत नसीब अता फरमाने की दुआएं मांगी।
समाजसेवी खालिक मुहम्मद का इंतकाल
111
previous post