समाजसेवी गोपाल कृष्ण वर्मा ने थामा कांग्रेस का दामन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

अयोध्या। प्रख्यात समाजसेवी सांस्कृतिक कर्मी तथा राजनीतिक चिंतक गोपाल कृष्ण वर्मा ने आज कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पहुंचकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गोपाल कृष्ण वर्मा को पूर्व सांसद तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री ने झंडा देकर कथा माल्यार्पण कर उन्हें कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ निर्मल खत्री ने कहा कांग्रेस पार्टी ने अपने शासनकाल में बहुत से विकास के कार्य कराएं तथा इस देश को एक नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। पर कांग्रेस पार्टी अपनी विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने में असफल रही वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी दल के एक अनुषांगिक संगठन ने अपनी विचारधारा को फैलाने के लिए लंबे समय तक कार्य किया जिसका परिणाम यह रहा एक बड़ा वर्ग कांग्रेस पार्टी से दूर होता चला गया।

पूर्व सांसद डॉ खत्री ने कहा गोपाल कृष्ण वर्मा राजनीति की उस धारा के पोषक है जिसमें विचारधाराओं का निरंतर प्रवाह होता है। निस्संदेह उनके कांग्रेस पार्टी से जुड़ने से पार्टी को अपनी विचारधारा को सशक्त करने और उसके प्रचार प्रसार तथा निचले स्तर तक पहुंचाने का विधान गोपाल कृष्ण वर्मा बनाएंगे। कांग्रेस कार्यालय पर अपने स्वागत से अभिभूत समाजसेवी गोपाल कृष्ण वर्मा ने कहा उन्होंने जीवन पर्यंत विचारधारा की लड़ाई और समाज के दलित शोषक वर्ग के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। श्री वर्मा ने कहा मुख्य धारा की राजनीति में यह उनका पहला प्रयास है ,निश्चित रूप से डॉ निर्मल खत्री के सानिध्य में रहकर अपने पूर्व अनुभव का लाभ मैं कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में करूंगा।? जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोपाल कृष्ण वर्मा का स्वागत करते हुए उन्हें विचारों से मजबूत और राष्ट्रीय स्तर का चिंतक बताया।

इसे भी पढ़े  प्राचीन काली चौरा की बनेगी फर्श, सुदृढ होगी मार्ग प्रकाश व्यवस्था

कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू, जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम, डॉ महेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ,पीसीसी सदस्य चेतनारायण सिंह, शैलेंद्र मणि पांडे, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह, अनुसूचित वर्ग के प्रदेश महामंत्री रामकरण कोरी, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, डॉ विनोद गुप्ता, श्रीनिवास शास्त्री ,उमेश उपाध्याय, प्रवीण श्रीवास्तव ,रामेंद्र त्रिपाठी कंचन दुबे ,प्रमिला राजपूत आदि उपस्थित रहे।

रोडवेज किराए में की गई वृद्धि की कांग्रेस ने की निन्दा

अयोध्या। प्रदेश सरकार द्वारा बस किराए में की गई मूल्य वृद्धि की कांग्रेस नेताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य तथा पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा बस के किरायों में वृद्धि की आलोचना करते हुए कहा कि आम आदमी महंगाई से बेहाल है,भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पहले से ही तरह-तरह के टैक्सों को लगाकर आम आदमी को महंगाई दिया। अब आम आदमी के आवागमन हेतु बस के साथ-साथ ऑटो -टेंपो का भी किराया महंगा कर दिया । जिसका जवाब आने वाले दिनों में प्रदेश की जनता देगी । जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने रोडवेज के किरायों में वृद्धि की निंदा करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश की सरकार बिजली की दरों में वृद्धि का भी तोहफा देने की तैयारी कर रही है जिसका प्रस्ताव सरकार के पास पहुंच गया है , अगर भारतीय जनता पार्टी के लोगों में जरा भी आम जनता की चिंता है तो बिजली के मूल्य वृद्धि का प्रस्ताव वापस ले ले।

इसे भी पढ़े  संतों संग मुख्यमंत्री से मिले महापौर, की अयोध्या के उत्सवों पर चर्चा

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya