अग्नि पीड़ितों को समाजसेवी ने दी राहत सामग्री

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। विधानसभा क्षेत्र अयोध्या की ग्राम सभा रामपुरवारी में यादव और निषाद बिरादरी की व मिल्कीपुर विधानसभा अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा जगदीशपुर में 6 दलित व ईट गांव में 14 दलित परिवारों की गत दिन गृहस्थी आग से जलकर राख हो गई। समाजसेवी राजन पांडेय ने सभी 33 पीड़ित परिवारों को मदद पहुचाने के लिए अपने बेटे जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडे को भेजा।

अंकित ने सभी पीड़ित परिवारों को त्वरित सहायता के तौर पर 500 रुपये नकद व दरी तथा चद्दर वितरित किया। समाजसेवी पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति में खुद जानकारी दी। कहा कि मेरा परिवार हमेशा पीड़ितों के साथ खड़ा है बस आप सब का आशीर्वाद चाहिए।

 

इसे भी पढ़े  रक्षा लेखा विभाग में खेल कोटे से भर्ती शुरू करने और कबड्डी टीम गठन का प्रस्ताव
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya