in ,

जनसंवाद का सबसे बड़ा माध्यम सोशल मीडिया : रावत

मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों पर सर्किट हाउस में हुआ सोशल मीडिया संवाद

अयोध्या। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष विषय पर लोकसभा अयोध्या का सोशल मीडिया संवाद सर्किट हाउस में आयोजित किया गया। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि जनसंवाद का सबसे बड़ा माध्यम सोशल मीडिया है। समाज का हर वर्ग सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे से जुड़ा हुआ है। मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो से साझा करें। इसके लिए संगठनात्मक स्तर पर पार्टी की सोशल मीडिया की टीम एक्टिव होकर कार्य रहे। जिसे बाकी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शेयर भी करें।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि बीते 9 वर्षो में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मोदी सरकार के सर्वांगीण, सर्वसमावेशी व सर्वस्पर्शी विकास में देश का कोई भाग अछूता नहीं है। अयोध्या के विकास के लिए सरकार ने हजारों करोड़ की योजनाएं दी है। सोशल मीडिया के संयोजकों को इसका गहनता से अध्ययन करना चाहिए। सरकार की यह उपलब्धियां जनता के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से जाय इसके लिए एक रणनीति बनाकर कार्य करना चाहिए।

इसके लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आपस में भी संवाद होना अति आवश्यक है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व अमित सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने का कार्यकर्ताओं से आवाहन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय, सोशल मीडिया लोकसभा संयोजक विवेक पाण्डेय, जिला संयोजक प्रवेश कुमार मिश्रा, मिल्कीपुर विधानसभा संयोजक सुनील चतुर्वेदी, बीकापुर विधानसभा संयोजक देवा मौय,र् रुदौली विधानसभा संयोजक अमर तिवारी , महानगर संयोजक लवकुश यादव, गौरव सिंह प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  भारतीय सेना से प्रेरित होकर देश की रक्षा का ले संकल्पः प्रो. प्रतिभा गोयल

What do you think?

Written by Next Khabar Team

एक हजार बुद्धजीवियों का प्रत्येक लोकसभा में होगा सम्मेलन : धन सिंह रावत

सनबीम स्कूल छात्रा की मौत मामले में प्रबन्धक और नाबालिग छात्र गिरफ्तार