महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, की नारेबाजी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– गांधी पार्क पहुंचने से पहले ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका

अयोध्या। डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से राजनीतिक आंदोलन शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के बाद मंगलवार को कांग्रेसजन भी सड़क पर उतरे। युवक कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप यादव रिशु के नेतृत्व में रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल के दामों में लगातार वृद्धि के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए व प्रदर्शन शुरू किया। जुलूस के रूप में पार्टी कार्यालय कमला देवी भवन से निकलकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गांधी पार्क जा रहे थे कि पुलिस प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव सुनील पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार देश के अंदर डीजल, पेट्रोल, गैस में बेतहाशा वृद्धि करके गरीबों, किसानों, नौजवानों की कमर तोड़ने का कार्य कर रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता अब महंगाई के विरोध में चुप न बैठकर सड़क पर आंदोलन शुरू करेगी। महानगर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि प्रतिदिन रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल के दामों को बढ़ाकर नौजवान किसान मजदूर के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार विश्वासघात कर रही है। सबसे ज्यादा मार देश के नौजवान, किसानों व गरीबों पर पड़ रही है।एक तरफ देश का नौजवान बेरोजगारी से जूझ रहा है दूसरी तरफ दिन प्रतिदिन डीजल पेट्रोल गैस दामों में वृद्धि करके जनता पर कुठाराघात कर रही है। इन सब चीजों का दाम वापस नहीं लिया गया युवक कांग्रेस कार्यकर्ता निरंतर सड़कों पर आंदोलन करता रहेगा। इस दौरान तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya