एलपीजी की चिंता से दुष्प्रभावित हो रही निद्रा : डा. आलोक मनदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अपर्यात नींद लाती है मनोशारीरिक विकार, चिन्ता व तनाव लाता है नींद से दुराव

अयोध्या। छः से आठ घन्टे की नींद के लिए मस्तिष्क में पर्याप्त मेलाटोनिन मनोरसायन का होना आवश्यक है। स्क्रीन एक्सपोजर या अन्य मनोकारको के कारण देर तक जागने से तनाव बढ़ाने वाले मनोरसायन कार्टिसॉल बढ़ जाने से नींद दुष्प्रभावित होती है तथा उत्साह व फ्रेशनेस वाले मनोरसायन सेरोटोनिन की कमी से सुबह चुस्त दुरूस्त न होकर निष्तेज व थकी-मादी होती है।सामयिक पृष्ठभूमि में जहाँ एक तरफ मध्य-एशिया संकट दिलो दिमाग़ में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसाल को बढ़ा रहा, वहीं दूसरी तरफ नींद तोड़कर रिफिल सिलिंडर पाने की मशक्कत भी नींद मे बाधक बन रही है।

 दुष्प्रभाव व लक्षण :

स्लीप डिप्राइव्ड सिंड्रोम या अपर्याप्त नींद से ग्रसित होने पर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता, पाचन क्रिया,हार्मोन संतुलन व हृदय तंत्र दुष्प्रभावित होता है । मोटापा,मधुमेह,हृदय रोग, थकान, एकाग्रता की कमी, मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन,गुस्सा चैतन्यता मे कमी ,भूख मे गड़बड़ी, प्रतिरोधी क्षमता मे कमी, उच्च रक्तचाप, अवसाद व उन्माद जैसे रोगो को जन्म दे सकता है।

 बचावः

सोने के निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व ही अपना मोबाइल या अन्य इन्टरनेट माध्यम बंद कर स्क्रीन एक्सपोजर से बचें। छः से आठ घन्टे की गहरी नींद अवश्य ले तथा सोने से पहले अपने मन को अगले दिन की विषय-वस्तु व अन्य सोच विचार से मन को आसक्त न होने दे, बल्कि आत्म-सन्तुष्टि व आत्म-विश्वास भरे मनोभाव से कुछ मनोरंजक गतिविधियों या सुगम संगीत व आडिओ बुक आदि के माध्यम से धीरे-धीरे नींद को अपने उपर हावी होने दें।फिर भी नींद यदि बहुत देर से आये या बहुत जल्द खुल जाये और पंद्रह दिन से ज्यादा यह स्थिति बनी रहे तो स्लीप थिरेपिस्ट या मनोविशेषज्ञ से सलाह लें। जिला चिकित्सालय के मनकक्ष में विश्व निद्रा- दिवस संदर्भित वार्ता में यह जानकारी डा आलोक मनदर्शन ने दी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya