सरकर ने 10 भाजपा नेताओं को नामित किया पार्षद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। प्रदेश सरकार के द्वारा 10 भाजपा नेताओं को नगर निगम में नामित पार्षद बनाया गया है। नामित पार्षदों को महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बधाई दी है। नामित पार्षदों में महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष बिन्दू सिंह, देवकाली के प्रधान मनोज श्रीवास्तव, महानगर के महामंत्री रामकुमार सिंह राजू, विद्यार्थी परिषद के पूर्व नगर मंत्री व युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष आशीष सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय शुक्ला, पूर्व सभासद सरदार अजीत सिंह, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष रीना द्विवेदी, पूर्व नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा रमाकांत पाण्डेय, रंजीत सोनकर, मयाराम वर्मा शामिल है। नये नामित पार्षद आशीष सिंह का भाजपा नेताओं ने सिविल लाईन में स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भाजपा नेता इन्द्रभान सिंह, रणधीर सिंह डब्लू, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, डा अंशुमान मित्रा, प्रमोद मौर्या, श्रीकृष्ण आदि शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  अवध विवि के पत्रकारिता विभाग में दाखिला लेकर मीडिया व अन्य जगत में बनाएं कॅरियर
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya