अयोध्या। पाकिस्तान में सरकारी संरक्षण में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर हो रहे हमलों मेडिकल की छात्रा नम्रता चंदानी व धार्मिक स्थलों पर हो रहे हमलो एवं जबरन धर्मान्तरण के विरोध में सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत व समाज के मुखियागणों ने बैठककर लिया निर्णय। यह बैठक सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत के मुखिया वरियल दास नानवानी जी अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई बैठक का संचालन सिन्धू सेवा समिति के महासचिव जे0पी0 क्षेत्रपाल विश्व प्रकाश रूपन ने किया। बैठक में यह निर्णय लिया गया। सिन्धी समाज 22 सितम्बर को अपने प्रतिष्ठान दोपहर एक बजे तक पाकिस्तान में हो रहे अल्पसंख्यक हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रामनगर कालोनी से मौन जलूस व इमरान खान का पुतला फूंककर करेगा विरोध प्रदर्शन। संस्था सदस्य ओम मोटवानी ने बताया मौन जलूस प्रातः 10 बजे रामनगर से बड़ी संख्या में समाज के मुखियागण, महिलाए, पुरूष, युवा आदि सब लोग एकत्रित होकर नाका, मकबरा, फतेहगंज, चौक होते हुए रिकाबगंज पर पुतला दहन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगा। बैठक में प्रमुख रूप से सिन्धु सेवा समिति अध्यक्ष मोहन मध्यान, पार्षद ओम प्रकाश अंदानी, समाजसेवी वेद राजपाल, मुखिया भीमन दास, धर्मपाल रावलानी, सौरभ लखमानी, ओम मोटवानी, पवन जीवानी, कन्हैया लाल सागर, तारकेश्वर शर्मा, राजकुमार मोटवानी, अशोक सुखी, राजू रामानी, विजय लखमानी, बलदेव आडवाणी, सुखदेव रावलानी, कैलाश साधवानी,संतोष रायचंदानी, राजेश जसवानी आदि लोग मौजूद रहें।
नम्रता चंदानी की हत्या के विरोध में सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत करेगी विरोध प्रदर्शन
8
previous post