श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपी चांदी की ईंट

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को हैदराबाद निवासी श्रीनिवास ने चांदी की इंट अपने फाउन्डेशन की तरफ से दान स्वरुप भेंट की। ट्रस्ट की तरफ से ट्रस्टी राजा अयोध्या विमलेन्द्र मोहन मिश्र, अनिल मिश्र व जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने इसे कलेक्ट्रेट में स्वीकार किया। जिसे कोषागार में भगवान की सम्पत्तियों के साथ रखा जायेगा। चांदी की ईट का वजन करीब दो किलो है। हैदराबाद के मनीकुण्डा के रहने वाले चल्ला श्री निवास ने बताया कि उनके बेटे के नाम से पवन कुमार फाउडेशन की तरफ से यह ईट सैम्पल के तौर पर दी गयी है। अभी 34 और ईटें देने का संकल्प लिया है। तेलंगाना में 34 जिले है। हर जिले के नाम से एक ईट दी जायेगी। इसके साथ सोने की पांच किलो की ईट भी प्रदान की जायेगी। इसको खुद से तैयार किया है। चांदी की एक ईट बनाने में करीब 1 लाख 63 हजार की लागत आती है। यह ईटे करीब तीन माह में हैण्डओवर कर दी जायेगी। उसने बताया कि मेरा बेटा ब्लेड रनर है। जिसके नाम पर फाउन्डेशन चलाया जा रहा है। इसी फाउन्डेशन की तरफ से यह ईटे गयी है। इसे राम की मूर्ति के नीचे रखने का अनुरोध किया गया है।
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि चल्ला श्रीनिवास का फाउन्डेशन है जो चैरीटेबल काम करता है। इसी फाउन्डेशन की तरफ से दी गयी चांदी की ईट को रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टियों की उपस्थिति में स्वीकार किया गया है। जिसको ट्रेजरी में रखा जायेगा। रामजन्मभूमि को लेकर मिलने वाले चंदे को लेकर ट्रस्ट द्वारा शीघ्र एडवाईजरी जारी की जायेगी। इसमें जो आईएफसी कोर्ड समेत जानकारी सार्वजनिक की जायेगी। एप्स इसके लिए डेवलेप किये जायेंगे। जिससे लोग आनलाइन इसे ट्रांसफर कर सके।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya