सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में शुभ श्रेष्ठ त्रिपाठी ने किया जिला टॉप

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जनपद में सीबीएसई से सम्बद्ध विद्यालयों में हाईस्कूल की परीक्षा में उदया पब्लिक स्कूल के शुभ श्रेष्ठ त्रिपाठी ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ जिले में टाप किया। वहीं इसी विद्यालय की प्रिया वर्मा ने 97.8 अंकों के साथ द्वितीय स्थान व श्रद्धा गुप्ता ने 97.2 अंको के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों शुभ श्रेष्ठ त्रिपाठी 98.6, प्रिया वर्मा 97.8, श्रद्धा गुप्ता 97.2, वैभव श्रीवास्तव 96.6, शालू सिंह 96.4, शेखर पाण्डेय 96.2, अभिनव कुमार 92.2, भाव्या निगम 96, अनन्या गुप्ता 95.8, नेहा 95.8, अनिकेत मिश्रा 95.6, अक्षत सिंह 95.6, शुभम वर्मा 95.4, अब्दुल्ला यूसुफ 95.2 व अंशुमान गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। छात्रों की सफलता पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के चेयरमैन डा0 चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, निदेशक अपूर्वा त्रिपाठी, प्रधानाचार्य जीवेन्द्र सिंह वाइस प्रिंसिपल निधी सिन्हो ने उत्कृष्ठ परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी तथा भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहने का संदेश दिया।

इसे भी पढ़े  चोर हर जगह होते हैं, इससे मंदिर की गरिमा कम नहीं होती : अनुपम खेर
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya