भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारम्भ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अंजरौली गांव में आयोजित हुई है सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा

मिल्कीपुर। मिल्कीपुर क्षेत्र स्थित अंजरौली गांव से सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाएं हाथ में कलश व पुरुष भगवा ध्वज लिए नजर आए जहां। गाजे बाजे के साथ भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु नाचते झूमते प्राचीन सिद्धनाथन मंदिर पहुंचे। जहां से कलश में जल भरने के उपरांत शोभायात्रा मिल्कीपुर बाजार पहुंची। बता दें कि अंजरौली गांव स्थित भूपेंद्र सिंह उदल के आवास पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रथम दिवस कथा शुभारंभ होने से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई।

भागवत कथा अयोध्या धाम के कथावाचक परम पूज्य पं. अजय शुक्ला के मुखारविंदु से होना सुनिश्चित है। संगीतमयी भागवत कथा की कलश यात्रा में सैकड़ो क्षेत्रवासी ग्रामीण श्रद्धालु एवं भक्तजन शामिल हुए। कथा व्यास पं. अजय शुक्ला के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा में दर्जनों वाहनों पर सवार श्रद्धालु भक्ति गीतों के बीच थिरकते नजर आए। भागवत कथा की मुख्य यजमान कांति सिंह पत्नी स्व. राम विनय सिंह हैं। उनके पुत्रों भूपेंद्र सिंह और अखंड प्रताप सिंह द्वारा विशाल एवं विराट संगीत में भागवत कथा का आयोजन किया गया है जो आगामी 9 नवंबर तक चलेगी आगामी 10 नवंबर को पूर्णाहुति एवं विशाल ब्राह्मण भोज का भी आयोजन है।

इसके अलावा आगामी 11 नवंबर को महाप्रसाद भंडारे का भी आयोजन किया गया है। कलश यात्रा में मुख्य रूप से सुरेश सिंह, रामकरन सिंह, वीरेंद्र सिंह, दीपू सिंह, प्रशांत, शिवकुमार सिंह, अखंड प्रताप सिंह, राम यश सिंह, विवेक कुमार सिंह, रमेश सिंह, अंकित सिंह, गिरीश सिंह, विजय कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, शिवम, वीरेंद्र सिंह सहित सैकड़ो क्षेत्रवासी भक्तजन तथा महिलाएं मौजूद रही।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya