रामनगरी अयोध्या से रवाना हुई श्रीराम दिग्विजय रथ यात्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने यात्रा के नेतृत्व कर्ता शक्ति शांतानंद महाराज को दीप समर्पित कर मंगल कामनाएं दी

-रथ यात्रा का संत धर्माचार्यों के सानिध्य में किया गया उद्घाटन

अयोध्या। विजयदशमी के शुभ अवसर पर बुधवार को श्री राम दिग्विजय रथ यात्रा वैदिक मंत्रोंच्चारण और श्री राम दरबार के पूजन के साथ गोरखपुर के लिए रवाना हो गयी। इस अवसर पर मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास महाराज, यात्रा के संयोजक शक्ति शांतानंद महर्षि, केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज,शरद शर्मा, पराग बुआ रामदास जी यात्रा व्यवस्था प्रमुख सुरेश सहित अनेक राम भक्त उपस्थित रहे। इस अवसर पर गोपूजन के साथ रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया गया।

श्रीराम जन्मभूमि से दीप प्रज्वलित कर श्रीराम दिग्विजय रथ यात्रा का संत धर्माचार्यों के सानिध्य में उद्घाटन किया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास  ने यात्रा के नेतृत्व कर्ता शक्ति शांतानंद महाराज को दीप समर्पित कर मंगल कामनाएं दी। इससे पूर्व रामलला के दरबार में अखंड दीप जलाकर पूजा अर्चना की गई। उसके बाद इसे दीप को रथ यात्रा में स्थापित किया गया। श्रीराम सत्संग भवन में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने की।

संचालन महाराष्ट्र के संत पराग बुआ रामदास ने किया। इस अवसर महंत सिया किशोरी शरण, जगद्गुरु अनंताचार्य, महंत अयोध्या दास, महंत राम कुमार दास ने अपने विचार व्यक्त कर यात्रा के उद्देश्यों की सराहना करते हुये इसे पवित्र कार्य बताया। इस दौरान महंत अर्जुन दास, पुजारी रमेश दास, शेषावतार मंदिर के महंत अशोक दास, अयोध्या सांसद लल्लू सिंह, विश्व हिंदू परिषद नेता राजेंद्र सिंह पंकज, शरद शर्मा, यात्रा समन्वयक सुरेश जी आदि उपस्थित रहे। यात्रा देश के 27 राज्यों और 60 दिवस में 15000 किलोमीटर दूरी को तय कर 3 दिसंबर को श्रीराम दिग्विजय यात्रा गीता जयंती के दिन अयोध्या पहुंचेगी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya