-19 दिसम्बर से 2 जनवरी तक चलेगा महोत्सव
अयोध्या में 19 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले श्री अवध धाम महोत्सव शुरू होने जा रहा है। यह 15 दिवसीय आयोजन नीलकंठ लॉन, नाका, अयोध्या में होगा, जिसमें अयोध्या की संस्कृति, कला, साहित्य, – गायन, नृत्य और मॉडलिंग,राष्ट्रीय कवि सम्मेलन,अवधि नाइट, भोजपुरी नाइट, लाफ्टर नाइट, डांडिया नाइट,एक शाम शहीदों के नाम,बाड़ी बिल्डिंग प्रतियोगिता,गजल नाइट, स्पेशल नाइट,समाज के विभिन्न वर्गों के लिए सम्मान समारोह आदि का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
इस महोत्सव के अध्यक्ष मोहित महाराज ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य अयोध्या की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और लोगों को स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करना है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव के वरिष्ठ सहयोगी और कार्यक्रम प्रभारी अमरीष चंद्र पांडेय के नेतृत्व में एक मजबूत टीम काम कर रही है। सभी कार्यक्रमों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। अयोध्या वासियों और देशभर के लोगों के लिए यह एक अद्भुत अवसर है। आइए, हम सभी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें और अयोध्या की संस्कृति का आनंद लें।