शिव शुभम बनाए गए वंदना हर्ष रघुनाथ अंतरराष्ट्रीय जीव कल्याण परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। वंदना हर्ष रघुनाथ अंतर्राष्ट्रीय जीव कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मांझी ने देश और प्रदेश के समाजसेवी शिव शुभम को राष्ट्रीय कार्य समिति की सहमति से राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मांझी ने कहा कि शिव शुभम कर्तव्यनिष्ठ ईमानदारी से कार्य करते हुए परिषद को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे ,

वंदना हर्ष रघुनाथ अंतर्राष्ट्रीय जीव कल्याण परिषद के राष्ट्रीय विधि सलाहकार पूर्व उप सूचना निदेशक हाई कोर्ट अधिवक्ता डॉक्टर मुरली धर सिंह एवं राष्ट्रीय संयोजक पंडित दिवाकर महाराज ,राष्ट्रीय संगठन मंत्री वीर बहादुर निषाद, योगेंद्र कुमार प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ,प्रदेश सचिव मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश संयोजक कैलाश निषाद, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष कुमकुम, जिला प्रभारी दुर्गेश दास महाराज, जिला महामंत्री सुशील पांडे, राम सहाय तिवारी ,ध्रुव चंद्र मौर्य ,शोभित राम वर्मा आदि सभी पदाधिकारी ने शिव शुभम को वंदना हर्ष रघुनाथ अंतरराष्ट्रीय जीव कल्याण परिषद राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर सभी में प्रसन्नता व्यक्त की है वंदना हर्ष रघुनाथ अंतर्राष्ट्रीय जीव कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मांझी ने कहा कि यह परिषद पूरे विश्व में कार्य कर रहा है विश्व के घर-घर में हो तुलसी का पौधा पौधा तुलसी का लगाओ पर्यावरण और जीवन को सुरक्षित बनाएं ,

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत घर एवं बाहर स्वच्छ बनाए , जीव जंतुओं की करोगे जब रक्षा तभी होगी पर्यावरण सुरक्षा , जीवो की रक्षा ही मानवता की रक्षा है , प्रकृति संरक्षण जीवन संरक्षण , शिव भगत का पकड़े हाथ शिव संतान के सदा हो साथ , शिव ने ब्रह्मांड रचाया तीनों लोकों में शिव की माया , जिनकी सेवा की जाती है धीरे-धीरे वे स्वयं सेवा कार्य करने वाले बने यह वातावरण बनाना है!

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya